×

फर्जी शिक्षिका मामले ने लिया सियासी रूप, अनामिका शुक्ला के घर पहुंची कांग्रेस

प्रदेश के कई जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला प्रकरण में अब सियासत गरमा गई है।

Ashiki
Published on: 11 Jun 2020 2:31 PM GMT
फर्जी शिक्षिका मामले ने लिया सियासी रूप, अनामिका शुक्ला के घर पहुंची कांग्रेस
X

गोंडा: प्रदेश के कई जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला प्रकरण में अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। इसी क्रम में गुरुवार को विधान परिषद में विपक्ष के नेता विधायक दीपक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अनामिका शुक्ला के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मिला और बेरोजगार तथा पीड़ित अनामिका को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें: चमत्कार: इस एप से जानें कोरोना संक्रमण की संभावना, ज्योतिष शास्त्र का पहला प्रयोग

प्रियंका के निर्देश पर पहुंचे दीपक सिंह

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल विधान परिषद में विपक्ष के नेता विधायक दीपक सिंह के नेतृत्व में जांच दल अनामिका शुक्ला के इंटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के गांव सीर बनकट पहुंचा। लेकिन अनामिका वहां नही मिलीं तो प्रतिनिधि मंडल ने उनके चचिया ससुर राकेश शुक्ला तथा अन्य परिवार वालों से बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी आपके साथ हैं और आपको न्याय दिलाया जाएगा। उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़कर आपकी खोई प्रतिष्ठा को वापस दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भयानक होगा 21 जून: आएगी ऐसी प्रलय, ग्रहों ने बताई विनाश की वजह

अनामिका को नौकरी और दाषियों को जेल की मांग

प्रतिनिधि मंडल के सदस्य गोंडा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार से मांग किया है कि बेरोजगार अनामिका शुक्ला को नौकरी दी जाए और सरकार के लोग उनके घर जाकर माफी मांगें। इस प्रकरण में शामिल लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए चाहे वह कितना भी असरदार क्यों न हो। इसके पीछे कौन से लोग हैं उनका नाम उजागर किया जाए। क्योंकि इसमें सरकार के लोग शामिल है।

ये भी पढ़ें: चीन से अलर्ट भारत: अब जंग के दिख रहे आसार, सीमा पर चौकन्नी हुई सेना

विधायकों की कमेटी करे जांच

कांग्रेस नेता अब्दुल रहमान ने कहा कि हमारी मांग है कि विपक्ष केे विधायकों को शामिल करके समिति का गठन किया जाए और समिति से इसकी जांच कराई जाए। अनामिका को तभी न्याय मिल सकेगा। प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य शिव पांडे, अध्यक्ष प्रदेश युवा कांग्रेस दीपांकर सिंह, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस ज्ञानेश शुक्ला, सचिव उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी देवीपाटन मंडल पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु, कांग्रेस नेता शिव कुमार दुबे, अमरजीत सिंह, प्रमोद मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, गगन श्रीवास्तव, देवांश तिवारी, जैनुलाब्दीन, शैलेन्द्र सिंह, शिवाकांत शुक्ला, अतुल सिंह आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट: तेज प्रताप सिंह

ये भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस पर टूटा दुख का पहाड़, तो ये अभिनेत्री मदद के लिए आई आगे

Ashiki

Ashiki

Next Story