गडकरी की लल्लू सिंह से मुलाकात से चुनाव की तैयारियों तक, पढ़ें अयोध्या की खबरें

लखनऊ अयोध्या गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के सन्दर्भ में सड़क परिवाहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष से सांसद लल्लू सिंह ने मुलाकात की।

Newstrack
Published on: 27 March 2021 3:25 PM GMT
गडकरी की लल्लू सिंह से मुलाकात से चुनाव की तैयारियों तक, पढ़ें अयोध्या की खबरें
X
राममंदिर के लिए 21- 22 जनवरी खास, नृपेन्द्र मिश्र समेत संघ पदाधिकारियों की बैठक (PC: social media)

अयोध्या: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव पर कहा भाजपा ने चुनाव की संपूर्ण तैयारी कर ली है।ग्राम स्तर की संरचना, वार्ड स्तर की संरक्षण बनाई गई. प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हुई शुरू. प्रत्याशियों की लोकप्रियता, वार्ड स्तर पर उनकी लोकप्रियता, पार्टी के प्रति समर्पण, जनता के बीच में स्वीकारता के आधार पर पार्टी करेगी प्रत्याशियों का चयन।

कोरोना जैसी चुनौती को राज्य सरकार ने अवसर में बदलने का किया काम। 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल या दाल देने का किया गया काम। योगी सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर पार्टी ने किया ऐतिहासिक कार्यक्रम। 19 मार्च से 26 मार्च तक हुए कार्यक्रम। बूथ स्तर तक संपर्क व हर घर जाने का किया गया काम। संगठन कर रहा सफल कार्यक्रम।

ये भी पढ़ें: रविकिशन बोले- योगी जी के देख जीव जंतु बम-बम हो गइलें, जानें फिर क्या हुआ

सभी जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी,बूथ के पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी व सभी को शुभकामनाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गांव-गांव और घर-घर तक हो रहा पहुंचाने का काम-स्वतंत्र देव सिंह।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज अवध क्षेत्र के कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट वजीरगंज में हुआ कार्यक्रम।

इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, खब्बू तिवारी,रामचंद्र यादव, शोभा सिंह, बाबा गोरखनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद।

होली के दिन पहले के रामलला खादी का वस्त्र खादी का वस्त्र खादी का वस्त्र

होली के दिन रामलला पहनेंगे खादी से बने सफेद डिजाइनर ड्रेस। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने रामलला को भेंट किए अपने हाथ से बनाए खादी के विशेष वस्त्र।रामलला खादी के वस्त्र पहनेंगे तो लोग खादी के वस्त्र पहनने के लिए होंगे प्रेरित--

रामलला को प्रति महीने आ रहा है एक करोड़ से ऊपर का दान

रामलला को प्रति महीने आ रहा है एक करोड़ से ऊपर का दान श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय पर नगद और चेक के माध्यम से आ रहा है दान दानपात्र में भी डाली जा रही है श्रद्धालुओं के द्वारा नगद राशि रामलला मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान में 3500 करोड़ से ऊपर तक का आया है दान।

सोहावल से लेकर विक्रमजोत तक राजमार्ग के चौड़ीकरण की मिली सहमति

लखनऊ अयोध्या गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के सन्दर्भ में सड़क परिवाहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष से सांसद लल्लू सिंह ने मुलाकात की। मुलाकात दौरान राजमार्ग पर स्थित 112-114 सोहावल से लेकर विक्रमजोत तक मार्ग के चौड़ीकरण के विषय में सहमति मिल गयी है।

ये भी पढ़ें: उन्नाव में जज से अभद्रता, भड़का बार काउंसिल, जांच के लिए कमेटी का गठन

एनएचआई के पास उपलब्ध भूमि पर चौड़ीकरण होने के साथ जलभराव होने वाले स्थलों पर ड्रेनेज अथवा नालों का निर्माण होगा। इसके साथ में मार्ग का सौन्दर्यीकरण व सुदृरीकरण भी होगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या को विश्व की सुन्दरतम नगरी बनाना चाहते है। इस दृष्टि इसे जोड़ने वाले चारों राजमार्गो पर काम चल रहा है।

इस मार्ग का निर्माण होने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा प्राप्त होगी। सड़के किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन के लिए अच्छी सड़के उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि श्रद्धालुओं व पयर्टकों को विश्व मानक के अनुसार सुविधाएं दी जा रही है। इसके तहत अयोध्या में विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन का निर्माण चल रहा है। पयर्टकों की सुविधा के लिए श्रीराम हवाई अड्डे पर भी काम चल रहा है।

रिपोर्ट: नाथ बख्श सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story