×

कानपुर: शहीद दीपक पाण्डेय के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

शहीद दीपक पाण्डेय का पार्थिव शरीर जब शुक्रवार को घर पंहुचा तो कोहराम मच गया। दीपक की माँ और पिता बेटे के पार्थिव शरीर को देख बेसुध हो गए। दीपक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा कानपुर शहर उमड़ पड़ा।

Anoop Ojha
Published on: 1 March 2019 7:53 AM GMT
कानपुर: शहीद दीपक पाण्डेय के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
X

कानपुर: शहीद दीपक पाण्डेय का पार्थिव शरीर जब शुक्रवार को घर पंहुचा तो कोहराम मच गया। दीपक की माँ और पिता बेटे के पार्थिव शरीर को देख बेसुध हो गए। दीपक के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा कानपुर शहर उमड़ पड़ा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहीद दीपक पाण्डेय के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा । इसके साथ ही दीपक की तिरंगा चौराहे पर भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें......एयर स्ट्राइक की धमक! पाकिस्तान ने माना मसूद अजहर पाकिस्तान में है

बुधवार को कश्मीर के बाडगाम में एमआइ-17 चॉपर क्रैश हो गया था। जिसमें कानपुर के चकेरी में रहने वाले दीपक पाण्डेय शहीद हो गए थे। गुरुवार रात विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को कानपुर लाया गया था। दीपक के पार्थिव शरीर को सेवेन एयर फ़ोर्स हास्पिटल में रखा गया था। शुक्रवार को सेना और एयर फ़ोर्स के जवान पार्थिव शरीर को लेकर उनके घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें......पाक ने टेके घुटने, अंतरराष्ट्रीय फलक पर साथ देने वाला कोई नहीं

शहीद दीपक पाण्डेय की अअंतिम शव यात्रा में पूरे शहर उमड़ पड़ा l पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनकी अंतिम यात्रा की शुरुआत हुई। सभी ने नम आँखों के से उनको अंतिम विदाई विदाई।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story