×

Syed Mohammad Rabe Hasani Nadvi: नम आखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक हुए मौलाना सैय्यद राबे हसनी नदवी

Syed Mohammad Rabe Hasani Nadvi: सैय्यद राबे हसनी नदवी रायबरेली के मूल निवासी थे और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष रहने के साथ ही लखनऊ स्थित इस्लामिक शिक्षा के प्रमुख संस्थान नदवतुल उलूम के भी प्रमुख रहे थे। दुनिया भर में मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना अली मियां के भांजे मौलाना राबे हसन नदवी उनके उत्तराधिकारी के तौर पर यहां तकिया मैदानपुर की देखभाल के साथ ज़्यादातर वक्त वह लखनऊ में ही गुजारते थे।

Narendra Singh
Published on: 14 April 2023 6:44 PM GMT (Updated on: 14 April 2023 6:45 PM GMT)
Syed Mohammad Rabe Hasani Nadvi: नम आखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक हुए मौलाना सैय्यद राबे हसनी नदवी
X
Funeral of Maulana Syed Rabe Hasan Nadvi (Photo-Social Media)

Raebareli News: इस्लामिक स्कॉलर और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद राबे हसनी नदवी को रायबरेली में सुपुर्द-ए-खाक खाक कर दिया गया। रायबरेली के तकिया मैदानपुर कब्रिस्तान में सम्पन्न हुई आखिरी रस्म के दौरान हज़ारों की तादाद में देश और दुनिया से आये लोग मौजूद रहे।

सैय्यद राबे हसनी नदवी रायबरेली के मूल निवासी थे और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष रहने के साथ ही लखनऊ स्थित इस्लामिक शिक्षा के प्रमुख संस्थान नदवतुल उलूम के भी प्रमुख रहे थे। दुनिया भर में मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना अली मियां के भांजे मौलाना राबे हसन नदवी उनके उत्तराधिकारी के तौर पर यहां तकिया मैदानपुर की देखभाल के साथ ज़्यादातर वक्त वह लखनऊ में ही गुजारते थे। पिछले कई दिनों की बीमारी के बाद गुरूवार को उनका लखनऊ में 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। मौलाना अपने पीछे परिवार में तीन बेटियां छोड़ गए हैं।

मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना अली मियां के भांजे व ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के अध्यक्ष रहे मौलाना राबे हसनी नदवी के निधन के बारे में बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे। गुरूवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली। मौलाना नदवी पिछले करीब 21 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। उनकी नमाज-ए-जनाजा कल रात 10 बजे नदवा में पढ़ाई गई और शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हजारों लोग उनके जनाजे में शामिल थे। कब्रिस्तान में पांव रखने तक की जगह नहीं थी। इसके अलावा देश-दुनिया में उनके तमाम चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। उनकी मौत की खबर सुनते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री अनीस मंसूरी ने मौलाना राबे के निधन पर दुख जताया।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story