×

धमाका से उठी आग: ताबड़तोड़ विस्फोट से हिल उठा यूपी, मची अफरा-तफरी

शामली के जलालाबाद कस्बे में खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडरो में भी आग लग गयी है और गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटने लगे। 

Shreya
Published on: 7 Nov 2020 10:28 AM GMT
धमाका से उठी आग: ताबड़तोड़ विस्फोट से हिल उठा यूपी, मची अफरा-तफरी
X
धमाका से उठी आग: ताबड़तोड़ विस्फोट से हिल उठा यूपी, मची अफरा-तफरी

शामली: जनपद के जलालाबाद कस्बे में खाना बनाते समय एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घटना के समय घर में रखे गैस सिलेंडरो में भी आग लग गयी है। जहां गैस सिलेंडर एक के बाद धमाके से फटते नज़र आ रहे है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वही घर मे लगी आग की इस घटना में मेहरूनिशा नाम की महिला व एक पड़ोसी युवक भी झुलस गया है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे एक युवक ने जब महिला को बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आ गया है। जिसके बाद दोनों को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वही पड़ोसियों ओर फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड: इस बार ‘चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश’ होगी थीम, बनेगी नई मिसाल

shamli gas cylinder blast (फोटो- सोशल मीडिया)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल थाना थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में गैस के सिलेंडर एक-एक करके तब फटने लगे जब मेहरुनिसा नाम की एक महिला अपने घर में खाना बना रही थी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिस के बाद आग ने धीरे-धीरे पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। वही आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई है।

shamli (फोटो- सोशल मीडिया)

घटना का वीडियो हुआ वायरल

वही पड़ोस के घर मे आग लगने की सूचना पर महिला को बचाने पहुँचे एक युवक को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आग में युवक भी झुलस गया। वही पड़ोसियों ने आननफानन में दोनो को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वही घटना के बाद घर मे रखे गैस के अन्य दो सिलेंडरो में भी आग लग गई। जहां एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 17 नवंबर से आर-पार की लड़ाई, अरब सागर में इन देशों की सेनाएं होंगी आमने-सामने

Shamli Cylinder blast (फोटो- सोशल मीडिया)

आग से लाखों का हुआ नुकसान

हालांकि गैस सिलेंडरों के फटने से पहले ही महिला को पड़ोसी युवक घर से बाहर निकाल चुका था। वहीं घर में लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वही पड़ोसियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही घटना की सूचना पर पहुँची फायरब्रिगेड ने आग को बुझाया है। वही घटना में घायल हुई महिला और युवक को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।

आग में झूलसी महिला के बारे में डॉक्टर कांति प्रसाद का कहना है कि आग की चपेट में आने से एक महिला व एक युवक झुलस गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं।

रिपोर्ट- पंकज प्रजापति

देखें वीडियो-

[video width="264" height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201107-WA0009.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: हिंसा से दहला बिहार: चुनाव में ताबड़तोड़ चलाई लाठियां, मौके पर फैली दहशत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story