×

गणतंत्र दिवस परेड: इस बार 'चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश' होगी थीम, बनेगी नई मिसाल

यूपी की झांकी को नई दिल्ली में भी निकलने वाली परेड में कई बार पुरस्कार मिल चुके हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस-2020 पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ‘उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है।

Newstrack
Published on: 7 Nov 2020 9:49 AM GMT
गणतंत्र दिवस परेड: इस बार चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश होगी थीम, बनेगी नई मिसाल
X
गणतंत्र दिवस परेड: इस बार 'चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश' होगी थीम, बनेगी नई मिसाल

लखनऊ। हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकलने वाली झांकी में प्रदेश सरकार की थीम "चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश" रहेगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से झांकी के लिए यह थीम तय की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की थीम

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2021) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राजकीय समारोह में चुनौतियों के बीच बढ़ता उत्तर प्रदेश की झलक प्रस्तुत की जाएगी। झांकी में प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति, इन्वेस्टर समिट, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, प्रदेश में रोजगार का सृजन तथा कृषि क्षेत्र में हुई प्रगति की झलक दिखाई जाएगी।

राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को नई पहचान

कोरोना काल की विभीषिका के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तत्परता और प्रतिबद्धता से कार्य किया गया, आपदाकाल में सामान्य जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का जैसा प्रयास प्रदेश में किया गया, उसने राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश को नई पहचान दी है। गणतंत्र दिवस की झांकी में यह सभी बिंदु प्रतिबिंबित होंगे।

ये भी देखें: कैंसर जागरुकता: ठीक नहीं मरीजों का मानसिक स्वास्थ्य, इलाज में प्रदेश सरकार जीरो

यूपी की झांकी को नई दिल्ली में भी निकलने वाली परेड में कई बार पुरस्कार मिल चुके हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस-2020 पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ‘उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है।

सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को नई पहचान

राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्राप्त पुरस्कार से राज्य के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। यह झांकी प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई थी। झांकी के संबंध में उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार पिछले कई साल के बाद प्राप्त हुआ।

ये भी देखें: जनता की बढ़ी मुसीबत, अब इस बार दिवाली कैसे मनाएं ?

दो देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story