×

मुख्तार पर मेहरबान कांग्रेस: बीजेपी विधायक ने प्रियंका को लिखा खत, कही ये बात

अलका राय ने खत में लिखा कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ लड़ रहे किसी भी व्यक्ति को अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी आप और आप की पंजाब सरकार की होगी। आशा करती हूं कि मेरे इस खत का इस बार आप जबाब देंगी और जरूरी कदम उठाएंगी।

Shreya
Published on: 17 March 2021 12:40 PM GMT
मुख्तार पर मेहरबान कांग्रेस: बीजेपी विधायक ने प्रियंका को लिखा खत, कही ये बात
X
मुख्तार पर मेहरबान कांग्रेस: बीजेपी विधायक ने प्रियंका को लिखा खत, कही ये बात

गाजीपुर: मोहम्दाबाद विधायक अलका राय द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को खत लिखने का सिलसिला लगातार जारी है। विधायक अलका राय प्रियंका गांधी को दो बार खत लिख चुकी हैं। इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी को मोहम्मदाबाद विधायक अलका राय ने खत लिखा है।

विधायक अलका राय ने 15 मार्च को लिखा खत

विधायक अलका राय ने 15 मार्च को अपने खत में लिखा है कि आप ने मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में राज्य अतिथि बनाया है। वहीं पंजाब सरकार के जेल मंत्री सुखबिंदर सिंह उत्तर प्रदेश में मुख्तार के गुर्गों के साथ मेहमान बन कर उत्तर प्रदेश की यात्राएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: HC की बेंच स्थापित किए जाने मांग, MP विजयपाल सिंह तोमर ने उठाई आवाज

आगे अलका राय ने खत में लिखा है कि मैं एक विधवा हूं और आप एक महिला होने के नाते मेरे दर्द को समझेगी। विधायक ने अपने खत में लिखा है कि आपने मेरे एक भी खत का जबाब नहीं दिया। उन्होंने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आपने लाखों रुपये के महंगे वकील कर सुप्रीम कोर्ट मे खड़ा कर दिया।

विधायक ने अपने खत में लिखा कि मेरे साथ जो घटित हुआ और जो हो रहा है। वो आप के साथ होता तो आप को एहसास होता। अलका राय ने अपने खत में लिखा की आप का माफिया प्यार सबके सामने है।

priyanka (फोटो- सोशल मीडिया)

कांग्रेस सरकार मुख्तार को बचा रही

उन्होंने लिखा कि आप और पंजाब कांग्रेस सरकार मुख्तार अंसारी को बचा रहे हैं। वहीं आप के जेल मंत्री गुपचुप तरीके से मुख्तार के गुर्गों के साथ उत्तर प्रदेश की यात्राएं कर रहे हैं। प्रियंका गांधी को लिखे खत में अलका ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को अब खतरा महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद से बड़ी खबर: इन जगहों पर एंट्री हुई बैन, 25 मई तक धारा-144 लागू

अलका राय ने खत में लिखा कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ लड़ रहे किसी भी व्यक्ति को अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी आप और आप की पंजाब सरकार की होगी। आशा करती हूं कि मेरे इस खत का इस बार आप जबाब देंगी और जरूरी कदम उठाएंगी।

आपको बता दें कि मोहम्दाबाद विधायक अलका राय इससे पहले भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को खत लिख चुकी हैं। लेकिन प्रियंका गांधी के तरफ से अब तक कोई जबाब नहीं आया है।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्र

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी का केंद्र पर निशाना, कहा LG को सारी शक्ति देना चाहती है सरकार

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story