×

गाजीपुर: अस्पताल के कर्मचारी ने महिला के साथ की ऐसी हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग

परिजनों ने बताया कि 26 मार्च को छुट्टी होने पर महिला को घर लाया गया। महिला घर आते ही अपने परीजनों से बताया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने हमारे साथ छेड़खानी किया है।

Newstrack
Published on: 27 March 2021 12:30 PM GMT
गाजीपुर: अस्पताल के कर्मचारी ने महिला के साथ की ऐसी हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग
X
गाजीपुर: अस्पताल के कर्मचारी ने महिला के साथ की ऐसी हरकत, जानकर रह जाएंगे दंग

गाजीपुर। लोगों को जब कोई तकलीफ होता है तो वो अस्पताल में जाते है,क्योंकि उनको पता है कि अस्पताल में मौजूद डाक्टर एक भगवान है। जहां उसे तकलीफ से बचा लेगें और वहां मौजूद अस्पताल के कर्मचारी अच्छे से देख भाल करेंगे।अगर उसी अस्पताल के कर्मचारी हैवान बन जाये तो इसे आप क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से आ रहा है। जहां गाजीपुर में स्थित अस्पताल के एक कर्मचारी ने अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ किया है।

सिंह अस्पताल के कर्मचारी ने किया महिला के साथ छेड़खानी

गाजीपुर के जमानियां मोड़ पर सिंह हास्पिटल अपने करतूतों से फिर एक बार मीडिया की सुर्खियां बन गया। जी हां सिंह लाइफकेयर हास्पिटल के एक कर्मचारी के ऊपर अस्पताल में भर्ती महिला के परिजनों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह गाजीपुर मऊ पर जाम लगा दिया। कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की मांग करने लगे। वहीं इस बात की जानकारी होते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का भरोसा दिला जाम सामाप्त कराया।

ghazipur

ये भी पढ़ें... चिन्मयानंद की आजादी चर्चा में, छात्रा से रेप का था आरोप, कोर्ट ने किया रिहा

सूचना पर पहुंची प्रशासन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ दस बजे के आस पास सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए बिचौलिया मार्ग पहुंच जाम लगा दिया। जाम लगायें लोगों ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पुर्व अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने छेड़खानी किया है। उधर जाम कि सूचना मिलते ही कोतवाल विमल मिश्रा के साथ एसडीएम, एसपी सिटी,एडीएम समेत करंडा, बिरनो,जंगीपुर समेत आदि थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

महिला के परिजनों ने लगाया कर्मचारी पर आरोप

अस्पताल में भर्ती महिला के परीजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़िता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।जिसे गाजीपुर में जमानियां मोड़ स्थित बने सिंह हास्पिटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में किया था । परिजनों ने बताया कि 26 मार्च को छुट्टी होने पर महिला को घर लाया गया। महिला घर आते ही अपने परीजनों से बताया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने हमारे साथ छेड़खानी किया है।वहां पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई वैसे ही सीओ ओजस्वी चावला को सिंह हास्पिटल भेजा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया की वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया लेकिन उसमे कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दि गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें... 175 करोड़ की शराब पी गए औरैया के लोग, आबकारी विभाग का लक्ष्य इतना बाकि

सड़क जाम करने वाले लोगों पर होगा मुकदमा दर्ज

वहीं पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 लगा हुआ है।जिसका सड़क जाम कर लोगों ने उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी व संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्र

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story