×

गाजीपुर: समाजसेवी आशुतोष सिंह ने राम मंदिर के लिए दिया 1 लाख से ज्यादा चंदा

गाजीपुर जनपद के करंडा निवासी समाज सेवी आशुतोष सिंह ने भी मंदिर निर्माण में 1 लाख 51 हजार योगदान दिया। समाजसेवी आशुतोष सिंह 1 लाख 51 हजार कख चेक काशी प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य भोलेन्द्र व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को सौंपा।

Ashiki
Published on: 23 Jan 2021 3:46 AM GMT
गाजीपुर: समाजसेवी आशुतोष सिंह ने राम मंदिर के लिए दिया 1 लाख से ज्यादा चंदा
X
गाजीपुर: समाजसेवी आशुतोष सिंह ने राम मंदिर के लिए दिया 1 लाख 51 हजार का चंदा

गाजीपुर: अयोध्या में राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पुजन किया जा चुका है। अब निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। गुरुवार से नींव की खोदाई शुरू कर दी गई। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। मंदिर निर्माण के लिए लोगों दान भी देना शुरू कर दिया है, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता व हिन्दू संगठनों द्वारा मंदिर निर्माण में योगदान के लिए मुहिम चलाया जा रहा है। ताकि अयोध्या में राम मंदिर बन कर जल्द तैयार हो जायें।

ये भी पढ़ें: वाराणसी: Tandav पर RSS नेता इंद्रेश बोले- निर्माताओं ने किया संविधान का अपमान

इसी के तहत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में भी अभियान चलाया जा रहा है। जहां लोग मंदिर निर्माण में दान भी कर रहे हैं। गाजीपुर जनपद के करंडा निवासी समाज सेवी आशुतोष सिंह ने भी मंदिर निर्माण में 1 लाख 51 हजार योगदान दिया। समाजसेवी आशुतोष सिंह 1 लाख 51 हजार कख चेक काशी प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य भोलेन्द्र व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को सौपा।

धार्मिक स्थलों में दान देना अपना सौभाग्य

गाजीपुर के करंडा निवासी समाजसेवी आशुतोष सिंह ने दान करते वक्त कहा की ऐसे धार्मिक स्थलों में दान करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। उन्होंने कहा की सभी लोगों को मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के निर्माण में अपनी शक्ति अनुसार दान करना चाहिए। आशुतोष सिंह ने कहा की मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों में दान करना एक पुण्य का होता है। वहीं समाज सेवी आशुतोष सिंह के इस दान से संघ के साथ साथ गांव व क्षेत्र के लोग भी गौरवान्वित हैं। गाजीपुर में समाज सेवी आशुतोष सिंह की मंदिर निर्माण में दान देने की चर्चाएं भी हो रही हैं।

रिपोर्ट: रजनीश कुमार मिश्र

ये भी पढ़ें: इटावा: शिकायत लेकर पहुंची तो थानेदार ने गाली देकर भगाया! युवती ने की आत्महत्या

Ashiki

Ashiki

Next Story