×

गाजीपुर: किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन, किसानों को गिनाए आर्गेनिक खेती के फायदे

डाॅक्टर जेपी सिंह ने कहा कि आर्गेनिक खेती से किसानों को बहुत ही लाभ होगें। आर्गेनिक खेती से उत्पादन बढ़ जायेगा। वहीं आशुतोष सिंह दीपक ने कहा आर्गेनिक खेती से किसानों की आय दोगुनी ही नहीं दस गुनी भी हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Jan 2021 6:42 PM GMT
गाजीपुर: किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन, किसानों को गिनाए आर्गेनिक खेती के फायदे
X
बाराचवर के रामलीला मैदान में किसान मेला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मेले में आये हुए किसानों को खेती संबंधित विशेष जानकारियां दी गईं

गाजीपुर: ब्लाक मुख्यालय बाराचवर के रामलीला मैदान में किसान मेला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मेले में आये हुए किसानों को खेती संबंधित विशेष जानकारियां दी गईं। मेले मे आये कृषि वैज्ञानिक डाॅक्टर जेपी सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के 825 ब्लाकों में क्रार्यक्रम हुआ था। आज भी जनपद के विकास खण्डो मे कार्यक्रम हो रहा है। बचे हुए विकास खण्डों मे जनवरी में ही कार्यक्रम होगा।

डाॅक्टर जेपी सिंह ने कहा कि आर्गेनिक खेती से किसानों को बहुत ही लाभ होगें। आर्गेनिक खेती से उत्पादन बढ़ जायेगा। वहीं आशुतोष सिंह दीपक ने कहा आर्गेनिक खेती से किसानों की आय दोगुनी ही नहीं दस गुनी भी हो सकती है, क्योंकि आर्गेनिक खेती से उगाये गये तीसी साधारण में पाच से छ हजार रुपये क्विंतल ही बीक सकता है, तो वहीं आर्गेनिक खेती से साठ से सत्तर हजार रुपय क्विंतल बीक सकता है।

वहीं भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हवाई जहाज से भागलपुर का मिर्चा उत्तर रहा था तो हमसे किसी ने कहा कि देखिए भागलपुर का मिर्चा उतर रहा है। तब मैंने सोचा की एक दिन हमारे लोकसभा का भी मिर्चा जहाज से उतरेगा। उन्होंने कहा कि मैं हैदराबाद गया हुआ था। वहां अपने साथी से कहा कि देखिए ये मिर्चा हमारे लोकसभा का है। वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि इस इलाके की मिट्टी बहुत ही उपजाऊ है। ऐसी उपजाऊ मिट्टी दुनिया में कहीं नहीं है।

ये भी पढ़ें...सड़क पर आग का गोला: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जली बस, अंदर थे 99 यात्री

Ghazipur

परिवार नियोजन का भी स्टाल

किसान मेले में आये हुए किसानों को जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ परिवार नियोजन का भी स्टाल लगा था। मंजू पाण्डेय परिवार नियोजन सलाहकार ने कहा कि परिवार नियोजन की बहुत सारी बिधियां है।पर जनता को उसका पुरा लाभ नहीं मिल पाता। इसका कारण जागरूकता व अशिक्षा का अभाव है। परिवार नियोजन की धारणा पहले जैसी है। पर लोग नहीं समझ रहे कि बढ़ती हुई महंगाई में बढ़ता हुई आबादी एक अभिशाप है।

ये भी पढ़ें...कानपुर देहात: बर्ड फ्लू संक्रमण से DM ने किया सतर्क, दिए ये सख्त निर्देश

इस मेले में युनियन बैंक की तरफ से भी स्टाल लगाया गया था। जहां आये हुए किसानों को खेती करने के लिए लोन के बारे में जानकारियां दी जा रही थीं। वही इस मेले में मत्स्य विभाग का भी स्टाल मौजूद था। मत्स्य विभाग अधिकारी चन्द्रभान राम ने किसानों को जानकारी दे रहे थे। फसल बीमा योजना तहसील क्वाडीनेटर अविनाश सिंह ने किसानों को बताया की फसल नुकसान की कैसे क्षतिपूर्ति की जाय।

ये भी पढ़ें...VHP और बजरंग दल ने निकाली बाईक रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मुजफ्फरनगर

ये थे विशिष्ट अतिथि

इस किसान मेलें में ऐसे ही बहुत से स्टाल लगे हुए थे जहां किसानों को जानकारी दी जा रही थी। इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह,कृपा शंकर सिंह, आशुतोष सिंह दीपक,देवेन्द्र सिंह,मासुम हैदर,नन्दलाल गुप्ता, राधेश्याम,कमलेश यादव कुशवाहा, वैज्ञानिक जेपी सिंह,बीडीओ शिवांकित वर्मा डाक्टर हरिवंश सिंह, व संचालन अरविन्द सिंह ने शिरकत किया।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्रा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story