×

Ghosi By Election Result: घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह की बड़ी जीत, करीब 43 हजार मतों से जीते, बीजेपी के दारा सिंह हारे

Ghosi By Election Result Live Updates: घोसी उपचुनाव में जीत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने इसे INDIA गठबंधन की जीत बताया। बोले, घोसी की जनता ने बीजेपी को पचास हजारी पछाड़ दी है। ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है।

aman
Written By aman
Published on: 8 Sep 2023 8:45 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2023 1:47 PM GMT)

Ghosi By Election Result : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बाजी मार ली। देश भर की निगाहें घोसी विधानसभा सीट पर टिकी थीं, जहां समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को करारी शिकस्त दी। सुधाकर सिंह ने 42759 मतों से जीत दर्ज की।

मऊ जिले की घोसी सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव था। जिसमें समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। यहां से दारा सिंह चौहान के सपा से बीजेपी में शामिल होने पर ये सीट खाली हुई थी। घोसी में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा 95 हजार मुस्लिम, 90 हजार दलित, 50 हजार राजभर तथा 50 हजार चौहान, 30 हजार बनिया, 19 हजार निषाद, 15 हजार क्षत्रिय, 15 हजार कोइरी, 14 हजार भूमिहार, 7 हजार ब्राह्मण, 5 हजार कुम्हार मतदाता हैं।

गौरतलब है कि, 5 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से करीब आधे यानी 50 प्रतिशत ने मतदान किया था। इससे पहले, 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 56.87 फीसदी वोटिंग हुई थी। हालांकि, उस वक़्त सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। मगर, उपचुनाव में दारा सिंह बीजेपी प्रत्याशी हैं।

Live Updates

  • 8 Sep 2023 10:23 AM GMT

    19 वें राउंड में सुधाकर सिंह 25,133 मतों से आगे

    घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25,133 वोट से आगे चल रहे हैं। 19 वें राउंड की मतगणना के मुताबिक, सपा प्रत्याशी को 74,946 वोट जबकि बीजेपी को 49,813 वोट मिले हैं। वहीं, नोटा को 1,054 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25135 वोट से आगे चल रहे हैं। इस उप चुनाव में बीजेपी ने सपा से बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को अपना कैंडिडेट बनाया था। हालांकि, सुधाकर सिंह के आगे दारा सिंह चौहान अपना जादू  बिखेरने में नाकामयाब रहे। 

  • 8 Sep 2023 8:56 AM GMT

    16वें राउंड में सुधाकर सिंह 22 हजार वोट से आगे

    16वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 40918 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Sep 2023 8:36 AM GMT

    सपा के सुधाकर सिंह 20715 वोटों से आगे

    घोसी विधानसभा मतगणना में 15 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 20715 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को 58771 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 38056 वोट मिले हैं।

  • 8 Sep 2023 8:15 AM GMT

    14 राउंड तक वोटों की गिनती पूरी, सपा-भाजपा के बीच इतने वोटों का अंतर

    4 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। 14 वें राउंड तक सपा प्रत्‍याशी सुधाकर सिंह को 54963 वोट और भाजपा प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं। भाजपा के उम्‍मीदवार दारा सिंह चौहान अभी भी 19028 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Sep 2023 7:41 AM GMT

    सुधाकर सिंह 18215 मतों से आगे

    घोसी में 12 राउंड की मतगणना पूरी हो जाने के बाद, 12 वे राउंड तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 18215 मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। 12 में राउंड तक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 48202 वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 29987 वोट मिले हैं।

  • 8 Sep 2023 7:38 AM GMT

    11वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान 15732 वोटों से पीछे

    घोसी में 11वें राउंड का मतगणना पूरी हो गई है। 11 वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 15732 मतों से बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी को अब तक कुल 43832 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 28100 वोट मिले हैं।

  • 8 Sep 2023 7:32 AM GMT

    सुधाकर सिंह 12139 वोटों से आगे

    समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 10 राउंड की गिनती पूरी हो जाने के बाद सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 12139 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। सुधाकर सिंह को 38635 और दारा सिंह चौहान को 26496 वोट मिले हैं

  • 8 Sep 2023 6:54 AM GMT

    सुधाकर सिंह 9342 वोटों आगे

    घोसी में 9वें राउंड की मतगणना पूरी हो जाने के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 9342 वोटों से आगे चल रहे हैं। नौवें राउंड में सुधाकर सिंह को 34017 वोट और बीजेपी दारा सिंह चौहान को 24675 वोट मिले हैं।

  • 8 Sep 2023 6:33 AM GMT

    सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह- 6885 वोट से आगे

    आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।

    भाजपा - 22145

    सपा -29030

    इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 6885 वोट से आगे

  • 8 Sep 2023 6:22 AM GMT

    सातवें राउंड में सपा के सुधाकर सिंह 7185 वोट से आगे

     घोसी उपचुनाव मतगणना के दौरान सातवें चक्र की मतगणना हुई पूरी। सातवें चक्र में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धारा सिंह चौहान से 7185 वोटों आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को 25496 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 18311 मिले हैं। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story