×

मायावती के हाथों कांशीराम की हत्या, योगी के मंत्री के बोल

उत्तर प्रदेश की योगी के मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने मायावती को एक बिजली का तार बताया है, उन्होंने कहा है कि मायावती एक तार हैं, जो उन्हें छुएगा वो जल जाएगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम की मौत के बारे में दावा किया है।

Harsh Pandey
Published on: 29 Aug 2019 11:38 AM GMT
मायावती के हाथों कांशीराम की हत्या, योगी के मंत्री के बोल
X

लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रीमंडल में हुए फेरबदल के बावजूद उनके मंत्री विवादित बयान देने से जरा भी नहीं चूकते है। नई खबर है कि योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी के मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने मायावती को एक बिजली का तार बताया है, उन्होंने कहा है कि मायावती एक तार हैं, जो उन्हें छुएगा वो जल जाएगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम की मौत के बारे में दावा किया है।

यह भी पढ़ें: बलिया: प्राथमिक स्कूल में छुआछूत के मामले में मायावती ने की कार्रवाई की मांग

कांशीराम की मृत्यु का दावा...

मायावती पर टिप्पणी करते हुए मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने बसपा संस्थापक कांशीराम की मृत्यु को लेकर भी बड़ा दावा किया है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि कांशीराम की मौत संदेहात्मक परिस्थितियों हुई थी।

मंत्री ने कहा...

मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने कहा कि कांशीराम की बहन ने आरोप लगाया है कि कांशीराम की हत्या मायावती के हाथों हुई है। साथ ही वे सीबीआई जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करेंगे। उल्खेनीय है कि कांशीराम का निधन 9 अक्टूबर 2006 को हुआ था।

सीएम के मंत्री यही नहीं रूके इसके साथ उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती बेईमान हैं, जो अधिकतम फायदा लेने के बाद दूसरों को धोखा देती रही हैं।

खास बात यह है कि गिरिराज सिंह धर्मेश उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री हैं। और आगरा कैंट सीट से विधायक हैं। गिरिराज सिंह धर्मेश पहली बार 2017 में चुनाव जीते हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ‘हरामी नाले’ में घुसा, कर रहा ये बड़ी साजिश, अलर्ट पर सेना

मायावती विश्वास के योग्य नहीं...

गिरिराज धर्मेश बोले कि नहीं मायावती विश्वास के योग्य नही हैं, और उन्होंने सभी के साथ विश्वासघात किया है। मायावती ने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का उपयोग कर अपनी पार्टी को 10 सीटों पर पहुंचाकर उसे धोखा दे दिया।

गिरिराज सिंह धर्मेश ने कहा कि BJP के नेता दिवंगत बृह्मदत्त द्विवेदी ने गेस्ट हाउस कांड में मायावती की जान बचाई थी। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी ने ही उन्हें 3 बार मुख्यमंत्री बनने में सहायता प्रदान की थी।

बताते चलें कि योगी सरकार के मंत्रीमंडल में हुए फेरबदल के बावजूद उनके मंत्री विवादित बयान देने से जरा भी नहीं चूकते हैं। इससे पहले भी कई बार भाजपा विधायक इस तरह की टिप्पणी करते आए हैं, जिनकी वजह से पार्टी की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story