×

पुलिस का डर: छत से कूदी लड़की, सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप

कैंट थाना क्षेत्र के पहड़िया चौकी अंतर्गत संजय नगर कालोनी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान से 4 लड़की और 3 लड़कों की गिरफ्तार किया है।

Shivakant Shukla
Published on: 10 Feb 2020 5:55 AM GMT
पुलिस का डर: छत से कूदी लड़की, सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप
X

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र के पहड़िया चौकी अंतर्गत संजय नगर कालोनी में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान से 4 लड़की और 3 लड़कों की गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए एक लड़की छत से कूद गई, जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें—कोरोना का कहर: एक दिन में 97 लोगों की मौत, भारत ने चीन के टूरिस्ट को भेजा वापस

विदेशी महिलाओं के वीजा-पासपोर्ट बरामद

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अनुसार मौके से कुछ विदेशी लड़कियों के वीजा और पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं। इससे प्रतीत होता है कि मकान में लंबे पैमाने पर सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। एसएसपी के मुताबिक देर रात कालोनी के कुछ लोगों ने पुलिस को सेक्स रैकेट की सूचना दी। पुलिस ने जब मौके पर छापेमारी की तो पाया कि एक लड़की जमीन पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी है। आनन फानन में इसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लड़की ने लगाई छत से छलांग

कालोनीवासियों के अनुसार जिस वक्त पुलिस छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी, उसी दौरान सेक्स रैकेट में शामिल एक लड़की ने छत से भागने की कोशिश की। अंधेरा होने के कारण लड़की ऊंचाई भांप नहीं पाई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में छापेमारी हुई, यहाँ लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। रविवार की रात स्थानीय लोगों ने उस घर को घेर लिया था।

ये भी पढ़ें—SC/ST एक्ट पर बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दी मोदी सरकार को राहत

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story