×

दूल्हे संग दुल्हन ने लिए सात फेरे, फिर शादी की रात ही कर दिया ये कांड, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक दुल्हन ने सात फेरें तो लिए लेकिन अपने प्रेमी संग रातों रात फरफ हो गई।

Monika
Published on: 27 Nov 2020 4:36 PM GMT
दूल्हे संग दुल्हन ने लिए सात फेरे, फिर शादी की रात ही कर दिया ये कांड, मचा हड़कंप
X

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक दुल्हन ने दूल्हे संग सात फेरें तो लिए लेकिन अपने प्रेमी संग रातों रात फरफ हो गई। सुबह जब दुल्हब को ढूंडा गया तो हड़कंप मच गया।

पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला गोंडा के छापिया थाने क्षेत्र का है। यहां के गांव में एक व्यक्ति के घर 26 नवंबर की रात मनकापुर थाना क्षेत्र से बारात आयी थी। दूल्हे के साथ नाचते-गाते बाराती पहुंचे। सात फेरे की रस्म के साथ शादी पूरी हो गई। लेकिन किसी को भी इस बात का ज़रा सा भी अंदाजा नहीं था की आगे क्या होने वाला है।

सुबह-सुबह प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

सारी रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग आराम करने लगे, इसी दौरान सुबह-सुबह ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरफ हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की के घरवाले दुल्हन को लेने आए। दुल्हन के ना मिलने की खबर मिली तो सब चौंक गए। पहले तो वह बिना किसी को बताए दुल्हन को ढूंढने लगे लेकिन आसपास के पड़ोसियों से भी पूछा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

ये भी पढ़ें: काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे PM मोदी, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

दोनों पक्षों ने नहीं कराया केस दर्ज

धीरे-धीरे यह खबर फैल गई कि दुल्हन फरार हो गई। बारात में सन्नाटा छा गया। किसी को कुछ समझ नहीं आया, क्या किया जाए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में इस बारे में बात करना शुरू किया कि आगे क्या किया जाए।

इसके बाद गांव वालों के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि कोई कुछ भी कार्रवाई नहीं करेगा और ना ही मामला दर्ज कराया जाएगा। वही इस मामले पर अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई केस दर्ज नहीं कराया है।

ये भी पढ़ें: UP बोर्ड परीक्षा पर बड़ा फैसला, अब इनकी निगरानी में होगा एग्जाम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story