×

PM मोदी के होर्डिंग पर पोती कालिख, प्रशासन में हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

कांग्रेसियों का कहना है कि उनके साथियों को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का अपमान है। विरोध करना हमारा लोकतांत्रित अधिकार है।

Chitra Singh
Published on: 1 March 2021 1:21 PM GMT
PM मोदी के होर्डिंग पर पोती कालिख, प्रशासन में हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
X
PM मोदी के होर्डिंग पर पोती कालिख, प्रशासन में हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

गोरखपुर। पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक की अगुवाई में पीएम नरेन्द्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना में बाद पुलिम महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में प्रधानमंत्री के होर्डिंग पर कालिख पोते जाने की घटना के बाद पुलिस मुश्किल में दिख रही है। लखनऊ से फोन आने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। समर्थन में सैकड़ों कांग्रेसी कोतवाली के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

तस्वीर पर पोती कालिख की नारेबाजी

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक सोमवार को अपने समर्थकों के साथ बेतियाहाता पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी होर्डिंग लगी हुई थी। अभिजीत पाठक ने सीढ़ी से चढ़कर पीएम की तस्वीर पर कालिख पोती और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस मौजूद नहीं थी। लेकिन जैसे ही सूचना लखनऊ होते हुए पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो कोतवाली पुलिस के कान खड़े हो गए। कोतवाली पुलिस ने तत्काल जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित पांडे, अनुसूचित वर्ग के प्रदेश सचिव इंजीनियर अमित कुमार और महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें... बदलेगा नुमाइश मैदान का नाम, औरैया में शुरू हुई शरदोत्सव प्रदर्शनी की तैयारी

कोतवाली के बाहर जुटे कांग्रेसी

यूथ के जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने महंगाई के विरोध में केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना है कि उनके साथियों को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का अपमान है। विरोध करना हमारा लोकतांत्रित अधिकार है।

Congress

महंगाई और रोजगार पर नहीं बोलते हैं प्रधानमंत्री

यूथ जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात से लेकर अपने किसी भी संबोधन में महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। रसोई गैस की कीमतों के बढ़ने से तमाम महिलाएं एक बार फिर लकड़ी पर खाना पकाने लगी हैं। पुलिस कालापानी की सजा दे दे, लेकिन विरोध की आवाज को नहीं दबाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें... सरकार का तोहफा: औरैया में शुरू स्ट्रीट वेंडरों के लिए ये स्कीम, मिलेगा 10000 का लोन

रिपोर्ट-पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story