×

गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र: ध्रुव ने लगाई जीत की हैट्रिक, इनकी हुई करारी हार

फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2020 के चुनाव में भी बाजी मारते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर लगातार तीन बार जीतने वाले वह पहले प्रत्याशी बन गए हैं।

Newstrack
Published on: 4 Dec 2020 4:25 AM GMT
गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र: ध्रुव ने लगाई जीत की हैट्रिक, इनकी हुई करारी हार
X
गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र: ध्रुव ने लगाई जीत की हैट्रिक, इनकी हुई करारी हार

गोरखपुर: फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2020 के चुनाव में भी बाजी मारते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर लगातार तीन बार जीतने वाले वह पहले प्रत्याशी बन गए हैं। उन्होंने अपने निकतटम प्रतिद्वंदी अजय सिंह को 1935 मतों से पराजित किया। ध्रुव को 11154 जबकि अजय सिंह को 9219 वोट मिला। चुनाव का फैसला दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद हुआ।

ये भी पढ़ें: झांसी: एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, भाजपा ने बनाई बढ़त

शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे प्रशासन के अधिकारियों ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी के जीत की घोषणा की। मंडलायुक्त/ रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुई। देर रात तक चली मतगणना में मुख्य मुकाबला ध्रुव कुमार त्रिपाठी और अजय कुमार सिंह के बीच सिमटा दिखा। दोनों के बीच काटे की टक्कर दिखी। पहली वरीयता की गिनती में ध्रुव कुमार 854 वोटों से आगे रहे। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती शाम पांच बजे पूरी हुई। प्रथम वरीयता की गिनती में परिणाम न आने से शाम सात बजे आरओ टेबल पर दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई।

कांटे की टक्कर, पूरी रात जमे रहे ध्रुव और अजय के समर्थक

मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए थे। मतगणना कर्मियों ने पहले वैध और अवैध मतों की छंटनी की। इसके बाद वैध मतों वाले मतपत्रों की 50-50 की गड्डी बनाई गई। गड्डी तैयार किए जाने के बाद प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू की गई। शाम को तकरीबन 5 बजे प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी की जा सकी। हर गड्डी की गिनती में ध्रुव कुमार और अजय सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। वोटों का अंतर इतना कम था कि आगे रहने वाले ध्रुव त्रिपाठी के समर्थक खुशी मनाने की स्थिति में नहीं दिखे। समर्थकों के फोन पूरे समय बजते रहे।

ये भी पढ़ें: माल भाड़े आय का नया रिकॉर्ड जारी, झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने दी ये जानकारी

प्रथम वरीयता के मतों में लगातार दो बार से शिक्षक विधायक चुने गए ध्रुव कुमार त्रिपाठी आगे रहे। दूसरे स्थान पर अजय कुमार सिंह थे। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद सर्वाधिक 8730 वोट जहां ध्रुव कुमार त्रिपाठी को मिला वहीं सबसे कम 58 वोट अनिल कुमार गौतम को मिला। 7876 वोट पाकर अजय सिंह जहां दूसरे नम्बर पर रहे वहीं राजीव यादव 3614 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कुल 28802 वोटों की गिनती हुई। गिनती में 1277 अवैध वोट मिले।

एक-एक कर बाहर हुए 14 प्रत्याशी

16 में से 14 प्रत्याशी परिणाम की दौड़ से बाहर (एलिमिनेट) होते गए। नई पेंशन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने 4529 मत हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार यादव रहे, उन्हें 2667 वोट मिले।

गोरखपुर से पूर्णिमा श्रीवास्तव

Newstrack

Newstrack

Next Story