×

गोरखपुर महोत्सव: डॉग्स का ऐसा दिखा जलवा, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान

बेस्ट डॉग चुनने के लिए गोरखपुर महोत्सव में आयोजित डॉग शो में 20 ब्रीड के 142 डॉग ने हिस्सा लिया। इन डॉग्स को 160 पुरस्कार दिए गए।

Monika
Published on: 12 Jan 2021 4:50 PM GMT
गोरखपुर महोत्सव: डॉग्स का ऐसा दिखा जलवा, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान
X
डॉग्स का ऐसा दिखा जलवा, देख कर आपको भी इनसे हो जायगा प्यार

गोरखपुर: बेस्ट डॉग चुनने के लिए गोरखपुर महोत्सव में आयोजित डॉग शो में 20 ब्रीड के 142 डॉग ने हिस्सा लिया। इन डॉग्स को 160 पुरस्कार दिए गए। इस रोचक प्रतियोगिता में बेस्ट आफ़ द शो बार्नीज माउंटेन डॉग, द्वितीय बेस्ट लेबराडोर और तृतीय बेस्ट जर्मन शेफर्ड को चुना गया। अनोखी प्रतियोगिता में बेस्ट लेडी हैंडलर, बेस्ट बेबी हैंडलर और बेस्ट पप्पी का पुरस्कार मिला। गोरखपुर महोत्सव में मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड पर पशुपालन विभाग की अगुवाई में यह कार्यक्रम 7 घंटे तक चला।

डॉग्स ने ग्राऊंड पर प्रदर्शन कर लूटी महफ़िल

शो में सभी कुत्तों को ब्रीड वाइज नंबर एलॉट हुआ। इस एग्जिबिट नंबर के आधार पर डॉग को ग्राऊंड पर प्रदर्शन के लिए उतारा गया। एग्जिबिट नंबर के आधार पर कुत्ते ग्राउंड पर अपने मालिक के निर्देशन में चहलकदमी की पहले अपनी चाल ढाल का प्रदर्शन किया। आगे, पीछे व साइड से जज ने इनका निरीक्षण किया। उनका शरीरिक कौशल व ब्रीड की क्षमता का आंकलन किया गया। कार्यक्रम में बेबी हैंडलर और लेडी हैंडलर भी आकर्षण के केंद्र में रहीं। डॉग शो का उदघाटन मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर एवं गीडा उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने किया।

गोरखपुर महोत्सव

ये भी पढ़ें: वैक्सीन पहुंची लखनऊ: टीका की पहली खेप रखी जाएगी यहां, बनाये गये 1298 केंद्र

कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय श्रीवास्तव ने किया

कार्यक्रम में सीवीओ डॉ डी के शर्मा, डॉ टीपी मिश्र, डॉ जीके सिंह, डॉ जीके शुक्ला, डॉ राजेश त्रिपाठी, डॉ हरेंद्र चौरसिया, डॉ सुमिता, डॉ अंजली और डॉ सीमा, दीपक सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ संजय श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर डॉग शो कराने वाले संस्था केसीआई (कैनेल क्लब ऑफ इंडिया) से जुड़े सदस्य मौजूद थे। आयोजक डॉ.संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष 20 ब्रीड की 130 एंट्री आई थी। विजेता डॉग्स को जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, सदाशय ट्रस्ट की तृप्तिलाल एवं हेरिटेज फांऊडेशन की ट्रस्टी अनुपमा मिश्र ने पुरस्कृत किया। हेरिटेज फाउंडेशन, सदाशय ट्रस्ट और मानस पेट शॉप के दीपक कुमार सिंह बेस्ट आफ़ द शो की ट्राफियां और गिफ्ट हैंपर्स दिए थे।

गोरखपुर महोत्सव

ये भी पढ़ें : एटा: परेशान महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इन ब्रीड के पहुंचे डॉग

प्रतियोगिता में जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर , लेबरेडोर , हस्की , मस्टिफ , बुल डाग , काकर स्पेनियल , बार्नीज़ माउंटेन डॉग , पामेरेरियन, डाबरमैन, नेपोलियन मैस्टिफ, सेंट बर्नार्ड, स्पिट्ज, बॉक्सर, ग्रेडडेन, रामपुर हाउंड, डेशैड, रिट्रीवीयर के अलावा रसियन ब्रीड का डॉग भी शामिल हुआ।

पूर्णिमा श्रीवास्तव

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story