×

Gorakhpur News: नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का बहुमत, 12 में 9 पार्षद भाजपा के जीते

Gorakhpur News: भाजपा के 9 पार्षद जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं सपा के तीन सदस्य कार्यकारिणी में पहुंचे हैं।

Purnima Srivastava
Published on: 17 Aug 2023 10:02 AM GMT
Gorakhpur News: नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का बहुमत, 12 में 9 पार्षद भाजपा के जीते
X
Gorakhpur News (photo: social media )

Gorakhpur News: नगर निगम गोरखपुर कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में भाजपा के 9 पार्षद जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं सपा के तीन सदस्य कार्यकारिणी में पहुंचे हैं। बसपा की रीना देवी और निर्दल शमीना ने भी पर्चा खरीदा था, लेकिन बाद में वापस ले लिया।

नई कार्यकारिणी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मनु जायसवाल, देवेन्द्र गौड़ पिंटू, अजय राय, रणंजय सिंह जुगुनू, धर्मदेव चौहान, अजय ओझा, रवीन्द्र सिंह, आनंद वर्धन सिंह, मनोज निषाद निर्वाचित घोषित हुए। वहीं समाजवादी पार्टी से जुबेर अहमद, विश्वजीत त्रिपाठी, विजेंद्र अग्रहरी का निर्वाचन हुआ। बता दें कि बसपा से रीना देवी व निर्दल प्रत्याशी के रूप शमीना सहित कुल 14 पार्षदो ने पर्चा भरा था। बता दें कि कार्यकारिणी में 6 सदस्य एक साल बाद लाटरी के जरिये बाहर हो जाएंगे। जिसके बाद नये छह सदस्यों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव होगा। जिसके बाद महापौर के समझाने पर बसपा की रीना देवी व निर्दल प्रत्याशी शमीना ने अपना पर्चा वापस ले लिया। महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी के सहमति के आधार पर सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सभी को साथ लेकर शहर का विकास करेंगे।

सहमति से होगा उपसभापति का चुनाव

कार्यकारिणी सदस्य के लिए नाम तय होने के साथ ही पुराने दिग्गज उपसभापति के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ कर रहे हैं। उपसभापति को लेकर अजय राय, देवेन्द्र गौड़ पिंटू और मनु जायसवाल का नाम आगे बताया जा रहा है। महापौर मंगलेश श्रीवास्तव का प्रयास है कि बिना चुनाव के सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन हो जाए।

बसपा प्रत्याशी अकले पड़ गए

भाजपा के दांवपेंच में बसपा प्रत्याशी रीना देवी अकले पड़ गईं। बसपा के पांच पार्षद नगर निगम में जीते हैं। लेकिन एक भी पार्षद रीना देवी के समर्थन में नहीं थे। बताया जा रहा है कि चार बसपा पार्षदों ने निर्दल दावेदार को समर्थन दे दिया था। जिसके बाद बसपा प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया।

Purnima Srivastava

Purnima Srivastava

Next Story