×

Pune Famous Biryani: पुणे में इन जगहों पर मिलेगी स्वादिष्ट बिरयानी, लाजवाब है स्वाद

Pune Famous Biryani Shops: बिरयानी एक ऐसा भारतीय व्यंजन है जो वेज नॉनवेज दोनों तरह से बनाया जाता है। आज हम आपको पुणे में मिलने वाली बिरयानी के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 27 Feb 2024 5:46 AM GMT
Pune Famous Biryani: पुणे में इन जगहों पर मिलेगी स्वादिष्ट बिरयानी, लाजवाब है स्वाद
X

Pune Famous Biryani Shops: भारत में हर एक राज्य कुछ ना कुछ चीजों के लिए जाना जाता है यहां की विविध संस्कृति लोगों को काफी आकर्षित करती है इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के सबसे लोकप्रिय बिरयानी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो की बसे अधिक आर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है। जिसे आमतौर पर पकाया जाता है या फिर कोयला के साथ स्मोक किया जाता है। यह वेज और नॉनवेज दो तरीके से बनाया जाता है।

पुणे में प्रसिद्ध बिरयानी

पुणे के लोगों के लिए ये बारह महीने पसंद आने वाले फूड में से एक है। यहां पर महाराष्ट्रीयन बिरयानी से लेकर हैदराबादी अवधि और ईरानी शैलियों तक बिरयानी मिल जाएगी।आप पुणे में स्थित तिरंगा रेस्टोरेंट में शुद्ध घी से बनी बिरयानी खा सकते हैं। ये महाराष्ट्रीयन शैली से बनाई जाती है जो अपने स्वाद के लिए पूरे महाराष्ट्र और पुणे में बिकती है।

Pune Famous Biryani


बडी एंड संस

इसके लिए आपको ब्लू लाइन स्थित बडी एंड संस रेस्टोरेंट जाना होगा। इसके अलावा आप कैफे गुड लक फूड आर्ट कैटरर्स भी जा सकते हैं। यहां आपको स्पेशल बिरयानी का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां आप मध्य प्रदेश की बिरयानी भी जरूर चक सकते हैं। इसे शुद्ध देसी घी में बनाया जाता है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है इसमें बहुत ही नॉर्मल मसाला उपयोग किया जाता है।

Pune Famous Biryani


ब्लू नाइल

इसके अलावा पुणे में स्थित ब्लू नाइल में भी आप बिरयानी का टेस्ट चख सकते हैं। यहां आपको मटन चिकन कबाब और तंदूरी चिकन बिरयानी मिल जाएगी, जो लोगों की काफी पसंदीदा बिरयानी है। इनमें से ज्यादातर मसालेदार मटन बिरयानी बिकती है। यह बिरयानी आप रेस्टोरेंट में जाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा या आपको ऑनलाइन भी बिरयानी डिलीवर कर दी जाएगी।

Pune Famous Biryani


किचन कर्म

पुणे में स्थित किचन कर्म को एक छोटी रसोई के रूप में जाना जाता है। जहां काफी स्वादिष्ट बिरयानी मिलती है। यहां बिरयानी को लंबे दाने वाले चावल से पकाया जाता है। इसमें बहुत ही कम मसाला और तेल होता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक नहीं होता।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story