×

यूपी में बढ़ा महिलाओं से अपराध, राज्यपाल औरतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

इस नीति में भारतीय विचारधारा का समावेश है तथा बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली समस्याओं का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को एहसास दिलाना होगा कि वे कितनी साहसी हैं तथा वे हर क्षेत्र में सफल हो सकती हैं। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Sep 2020 2:14 PM GMT
यूपी में बढ़ा महिलाओं से अपराध, राज्यपाल औरतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित
X
बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली समस्याओं का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को एहसास दिलाना होगा कि वे कितनी साहसी हैं तथा वे हर क्षेत्र में सफल हो सकती हैं। 

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा, आंगनबाड़ी एवं उच्च शिक्षा में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। इस नीति में भारतीय विचारधारा का समावेश है तथा बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली समस्याओं का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को एहसास दिलाना होगा कि वे कितनी साहसी हैं तथा वे हर क्षेत्र में सफल हो सकती हैं।

भारतीय विचारधारा में महिला चिन्तन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने आज राजभवन लखनऊ से दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केन्द्र, पुणे के तत्वावधान में आयोजित ‘भारतीय विचारधारा में महिला चिन्तन’ व्याख्यानमाला का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है। भारतीय समाज के विकास में अनेक विदुषी नारियों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। भारतीय संविधान में भी महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है।

यह पढ़ें....कृषि बिल से होगी किसानों की आय दोगुनी, विपक्ष कर रहा गुमराह-राघवेंद्र प्रताप सिंह

समाज के लिए चिन्तनीय विषय

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर चिन्ता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह सभ्य समाज के लिये उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और दहेज हत्या जैसे मामले समाज के लिए चिन्तनीय विषय हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिये उचित कदम उठना होगा। महिला सशक्तिकरण देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। महिलाएं शक्तिशाली बनती हैं तो वे अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

यह पढ़ें....सीएम योगी पहुंचे गोरखपुर, गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने किए दर्शन, आज करेंगे रात्रिविश्राम

विकास की मुख्यधारा से वंचित

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज हमें उन ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जो किन्हीं परिस्थितियों में विकास की मुख्यधारा से वंचित रही हैं और वे अपने अधिकारों के बारे में भी नहीं जानती। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उनके कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर सितम्बर माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिडे़, दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केन्द्र, पुणे की सचिव अंजली देशपाण्डे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख ममता यादव सहित अन्य लोग ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

रिपोर्टर श्रीधर अग्निहोत्री

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story