×

राज्यपाल राम नाईक से मिलीं प्रदेश की 'जीनियस' बहनें, माता पिता भी थे साथ

राजभवन में राज्यपाल राम नाईक से मंगलवार को उत्तर प्रदेश की जीनियस बहनों ने​ शिष्टाचार भेंट की। दोनों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक चरैवेति-च​रैवेति भेंट की।

Dhananjay Singh
Published on: 2 April 2019 4:58 PM GMT
राज्यपाल राम नाईक से मिलीं प्रदेश की जीनियस बहनें, माता पिता भी थे साथ
X

लखनऊ: राजभवन में राज्यपाल राम नाईक से मंगलवार को उत्तर प्रदेश की जीनियस बहनों ने​ शिष्टाचार भेंट की। दोनों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक चरैवेति-च​रैवेति भेंट की।

अमेजन कम्पनी से दो करोड़ की ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

सुपरफास्ट मेमोरी मशीन के नाम से विख्यात बीसलपुर-पीलीभीत निवासी 12 वर्षीय हनी सिंह और 09 वर्षीय हंसी सिंह 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' का संदेश दे रहीं हैं। दोनों बहनों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के दम पर पूरे देश में अपनी काबिलियत का डंका बजाया है। दोनों को सबसे कम उम्र में सामान्य ज्ञान की असीमित जानकारी जुटाने का गौरव हासिल है।

उल्लेखनीय है कि बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की बहनें अनेक मंचों पर अपनी स्मरण शक्ति का प्रदर्शन करने के साथ-साथ शैक्षिक, स्वच्छता व पर्यावरण आदि के लिये जागरूकता अभियान में सक्रिय हैं। जीनियस बहनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story