×

फरार हुआ दूल्हा: दहेज में नहीं मिली बुलट, जयमाल के बाद हुआ ऐसा

दुल्हन के पिता लेखपाल सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के थाना डिवाई क्षेत्र से दूल्हा बरात लेकर आया था। लेकिन बिना शादी किए ही दूल्हा, दुल्हन को छोड़कर चला गया।

Newstrack
Published on: 10 Dec 2020 12:35 PM GMT
फरार हुआ दूल्हा: दहेज में नहीं मिली बुलट, जयमाल के बाद हुआ ऐसा
X
फरार हुआ दूल्हा: दहेज में नहीं मिली बुलट, जयमाल के बाद हुआ ऐसा

एटा: 10 दिसंबर जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक दहेज लोभी दूल्हा जयमाल का कार्यक्रम होने के बाद फरार हो गया। जहां दुल्हन अपने सजना के लिए सजधज कर बैठी भाँवरो के लिए इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा, बुलट न मिलने के कारण नाराज चल रहा था जिसकी मांग पूरी न होने पर दूल्हा फरार हो गया।

बिना शादी किए ही दूल्हा, दुल्हन को छोड़कर भागा

दुल्हन के पिता लेखपाल सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के थाना डिवाई क्षेत्र से दूल्हा बरात लेकर आया था। लेकिन बिना शादी किए ही दूल्हा, दुल्हन को छोड़कर चला गया। फिलहाल दुल्हन के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना क्रम के अनुसार पूरा मामला जनपद एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भिकारी का है जहां लेखराज सिंह ने अपनी पुत्री की शादी जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव ढेड़ में मलिखान सिंह के पुत्र हरेंद्र के साथ तय हुई थी और शादी की तारीख 9 दिसंबर तय हुई थी। लडकी के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज देने की बात कही थी और उसने जो दहेज तय हुआ था उतना दे भी दिया था तय तिथि के अनुसार कल मलिखान सिंह अपने बेटे हरेंद्र कुमार सिंह की बारात लेकर उसके गांव पहुँचा।किंतु दूल्हा द्रारा दहेज में एक बुलट मोटरसाइकिल की मांग कर दी जो लडका पक्ष पूरी नहीं कर सका।

etah district-2

ये भी देखें: Raebareli की दबंग पुलिस: दो युवकों को पीटना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने किया घेराव

बारातियों की आवभगत के लिए अच्छी व्यवस्था थी

लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने पूरी बारात की अच्छे तरीके से आवभगत की व्यवस्था की और नास्ते के कार्यक्रम के अनुसार जयमाला का कार्यक्रम भी हो गया। लेकिन उसके बाद दहेज लोभी दूल्हा बिना फेरों के ही अपनी बारात लेकर फरार हो गया।

वहीं दूसरी तरफ, बेचारी दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में टकटकी लगाकर, सज-धज कर दरवाजे की तरफ देखती रही कि उसका दूल्हा आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सुबह तक दूल्हा वापस नहीं आया, जिसके बाद दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे उन्होंने दहेज लोभी दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

ये भी देखें: Raebareli की दबंग पुलिस: दो युवकों को पीटना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने किया घेराव

रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हे व उसके परिजनों की तलाश की जा रही

अब देखना होगा कि क्या अब दूल्हा वापस आएगा? अपनी दुल्हन को बिदा कराके ले जाएगा? प्रभारी निरीक्षक अवागढ़ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हे की दहेज में बुलट न मिलने पर बिना शादी किये फरार हो जाने की नामजद तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हे व उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story