×

Happy B'day नेताजी: क्या इस मौके पर एकजुट होंगे यादव परिवार

अब इस बार भी सबकी निगाहें इसी पर रहेंगी कि, मुलायम सिंह यादव इस बार भी दोनों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर केवल अपने बेटे के साथ ही अपना जन्मदिन मनायेंगे। बता दें कि, जन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुके हैं।

Shreya
Published on: 22 Nov 2019 5:07 AM GMT
Happy Bday नेताजी: क्या इस मौके पर एकजुट होंगे यादव परिवार
X
Happy B'day नेताजी: क्या इस मौके पर एकजुट होंगे यादव परिवार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व रक्षा मंत्री के जन्मदिन के मौके पर आज प्रदेश में नए सियासी संदेश निकल सकते हैं। यादव परिवार में चाचा-भतीजे के बीच चल रहे मनमुटाव के बीच पिछले साल मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव और अपने भाई शिवपाल के साथ अलग-अलग केक काटा था, जिसने सभी को चौंका दिया था।

बेटे या भाई, किसके साथ होंगे मुलायम

अब इस बार भी सबकी निगाहें इसी पर रहेंगी कि, मुलायम सिंह यादव इस बार भी दोनों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर केवल अपने बेटे के साथ ही अपना जन्मदिन मनायेंगे। बता दें कि, जन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं सुधरेंगे इमरान! फिर कश्मीर मुद्दे पर ट्रम्प से कही ये बात

फिलहाल शिवपाल सिंह यादव इटावा में हैं और वो वहां पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित दंगल का उद्घाटन करेंगे और साथ ही ‘लोहिया-मुलायम डॉट इन’ ई पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में नहीं हैं, लेकिन उनके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) मुख्यालय पर उनके भाई का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया है।

वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर भी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समारोह मनाने की तैयारियां की गई हैं। वहीं हाल ही में, शिवपाल सिंह यादव का बयान सामने आया था कि, अखिलेश चाहेंगे तो प्रसपा 2022 में उनसे गठबंधन कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा था कि, वह चाहते हैं कि परिवार एक रहे, जिसके बाद से सियासी गलियारों में यादव परिवार के एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: किसान न हों परेशान! मोदी सरकार लाई है ये जबरदस्त स्कीम, करोड़ों का मिलेगा फायदा

उधर अखिलेश यादव ने भी इस बात को खारिज नहीं किया, हालांकि उन्होंने कहा कि, वो उचित समय आने पर इस बारे में बोलेंगे। जिसने यादव परिवार के एक होने की अटकलों को आधार दिया है।

इसलिए मायने रखता है नेताजी का जन्मदिन

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर भले ही भाई और बेटे के दफ्तरों ने अलग-अलग जश्न मनाया जा रहा हो, लेकिन उनके जन्मदिन पर ये देखना खास होगा कि, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश इस मौके पर क्या बोलते हैं। उनके बयानों से इस बात का संकेत मिलेगा कि, अब यादव परिवार एक हो सकता है या फिर चाचा-भतीजा के बीच वैसे ही अनबन जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: खत्म होगा JNU आंदोलन: कमेटी करेगी छात्रों से मुलाकात

Shreya

Shreya

Next Story