TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hapur News: इन जातियों को साधने के लिए भाजपा तलाश रही अपना जिलाध्यक्ष

Hapur news : भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर इन दिनों खींचतान तेज चल रही है।जनपद में करीब 12 से ज्यादा कार्यकर्ता इस पद की दावेदारी ठोक रहे है। इधर, किस जाति का जिलाध्यक्ष पार्टी को बनाना है।

Avnish Pal
Published on: 22 July 2023 9:33 AM GMT
Hapur News: इन जातियों को साधने के लिए भाजपा तलाश रही अपना जिलाध्यक्ष
X
UP MLC Election 2023 (photo: social media )

Hapur news : भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर इन दिनों खींचतान तेज चल रही है।जनपद में करीब 12 से ज्यादा कार्यकर्ता इस पद की दावेदारी ठोक रहे है। इधर, किस जाति का जिलाध्यक्ष पार्टी को बनाना है। 25 से 30 जुलाई तक होनी है क्षेत्रीय कमेटी व जिलाध्यक्ष की घोषणा। इसे लेकर लंबा मंथन जारी है।सवार्धिक विचार, ब्राह्मण, वैश्य,व ठाकुर समाज से आने वाले भी दावेदारों पर चल रहा है। इसके अलावा त्यागी, गुर्जर व जाट समाज से आने वाले भी दावेदारी कर रहे है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसी माह 25 से 30 जुलाई तक क्षेत्रीय कमेटी व जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगा।

सूत्रों के अनुसार पार्टी में जिन नामों पर सर्वाधिक चर्चा है, वह वैश्य, ब्राह्मण व ठाकुर समाज से है। त्यागी गुर्जर व जाट जाति के कुछ कार्यकर्ता भी दौड़ में है। वर्तमान जिलाध्यक्ष उमेश राणा ठाकुर बिरादरी से आते है। अब इनका हटना तय बताया जा रहा है।यही कारण है कि जिलाध्यक्ष को लेकर बड़ी खींचतान चल रही है। उमेश राणा के स्थान पर यदि ठाकुरों में सबसे प्रबल दावेदारी है तो वह नरेश तोमर की है। नरेश तोमर वर्तमान में जिला मंत्री के पद पर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के बेहद करीबी माने जाते है। वैश्य समाज मे जिला महामंत्री पुनीत गोयल और ब्राह्मण समाज से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रफ्फुल सारस्वत, राजेश शर्मा का नाम है। इसके अलावा त्यागी समाज से पवन त्यागी, गुर्जर समाज से प्रमोद जिंदल, जाट समाज से राजसुन्दर तेवतिया का नाम है इन नामों पर ही पार्टी के बीच मंथन चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन नाम मे से कोई एक जिलाध्यक्ष बन सकता है।इसको लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं है।

अपने-अपने चहेतों को लेकर बढ़ रहे आगे

जनपद के प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने अपने चेहतो के नाम को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जनपद के दो सांसद, तीन विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष ,दो नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक को नाम दिए हैं ।उनमें ये नाम प्रमुखता से शामिल है। पर्यवेक्षक ने जनप्रतिनिधियों और जनपद के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की थी।इस दौरान सभी ने तीन-तीन नाम दिए है।इनमें कईं और नाम शामिल है।हो सकता है कि उक्त नाम मे से भी किसी एक की किस्मत चमक सकती है।

इन तीन जातियों की हो रही चर्चा

पिछले दिनों हुए निकाय चुनाव में भाजपा हापुड पालिकाध्यक्ष पद पर हार गई थी।उस चुनाव में हार का प्रमुख कारण वैश्य,ब्राह्मण, सहित सामान्य वर्ग की अन्य जातियों की नाराजगी रही थी।आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होंगे।ऐसे में पार्टी इन मतों पर नजर रखे हुए है।

Avnish Pal

Avnish Pal

Next Story