×

Hapur News: गाँव के जंगल मे दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में मची अफरातफरी

Hapur News: ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल मे तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।वही तेंदुए का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avnish Pal
Published on: 23 Aug 2023 8:17 AM GMT
Hapur News: गाँव के जंगल मे दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में मची अफरातफरी
X
Leopard in Hapur (photo: social media )

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी क्षेत्र में गांव बदरखा के जंगल मे तेदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।तेदुएं को देखकर हाईवे निर्माण पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के बीच अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल मे तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।वही तेंदुए का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों सहित हाईवे निर्माण कार्य कंपनी के कर्मचारियों में दहशत

गांव बदरखा के निकट मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर तक हाइवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।यहाँ गोलचक्कर का निर्माण हो रहा है।वही देर रात निर्माणधीन कंपनी के दो कर्मचारी चौकीदारी कर रहे थे।रात में करीब एक बजे उन्होनें किसी जानवर की गुर्राहट की आवाज सुनी।पहले तो उन्होनें उसे नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर के बाद उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ वहाँ पर आ गया।तभी कुछ देर घूमने के बाद एक किसान के नलकूप की छत पर चढ़ गया। काफी देर तक वह नलकूप की छत पर ही बैठा रहा।इस दौरान उन्होंने तेदुएं का फोटो भी खीच लिया।कुछ आहट होने पर तेंदुए पास के जंगल मे कूदकर फरार हो गया।तेदुएं के जाने के बाद उन्होंने अपने अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों में भय बना हुआ है।

वन विभाग ने गस्त कर तेदुएं को पकड़ने का दिया आश्वासन

वही इस सबंध में वन दरोगा अनुज जोशी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव में तेदुएं होने की सूचना दी गई है।सूचना पर टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच की है।वही रात को भी वन विभाग की टीम द्वारा गस्त की जाएगी।

Avnish Pal

Avnish Pal

Next Story