Hapur News: नाम बदलकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी

Hapur News:जनपद सीतापुर के एक गांव की रहने वाली युवती को सिंभावली थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

Avnish Pal
Published on: 18 Jun 2023 11:15 AM GMT
Hapur News: नाम बदलकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
X
Pic Credit - Newstrack

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जनपद सीतापुर के एक गांव की रहने वाली युवती को सिंभावली थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता सिंभावली थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। युवती ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि,वह जनपद सीतापुर की रहने वाली है। वहीं करीब ढाई वर्ष पूर्व वह दिल्ली से बस में सवार होकर अपने घर सीतापुर के लिए जा रही थी। तभी रास्ते मे बस चालक ने अपने आपको हिन्दू युवक बताते हुए अपना नाम सोनू बताया और उसको अपने प्रेम जाल में फँसा लिया। और पीड़िता से उसका मोबाइल नंबर लेकर उससे फोन पर बाते करने लगा। उसके साथ जानपहचान होने पर युवक का उसके घर पर आना जाना भी हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने उसे फोन करके अमरोहा जनपद में बुला लिया। जहाँ आरोपी उसे एक होटल में ले गया।

आईडी जमा करने पर खुला मामला

होटल मैनजर द्वारा आईडी जमा करने पर उसको जानकारी हुई। कि आरोपी युवक मुस्लिम है। जो सिंभावली के गांव वैठ का रहने वाला साजिद है। जब पीड़िता ने युवक से इस बारे में बात करनी चाही तो, उसे इधर उधर की बाते कर बात को टालने की कोशिश करता रहा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए। धर्मातरण करने की धमकी दी,जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज - थाना प्रभारी

सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सजय पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना स्थल अमरोहा में स्थित है। जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Avnish Pal

Avnish Pal

Next Story