×

Harodi Tractor Rally: निकले सपा कार्यकर्ता, किसान बिल को बताया काला कानून

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर के कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर ट्रॉली पर तिरंगा यात्रा निकाली।

Monika
Published on: 26 Jan 2021 1:25 PM GMT
Harodi Tractor Rally: निकले सपा कार्यकर्ता, किसान बिल को बताया काला कानून
X
सपा ने निकाली ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा, नए कृषि कानूनों को बताया काला कानून

हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर के कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर ट्रॉली पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सपा नेताओं ने सरकार द्वारा पारित किये गए तीनों बिलों को काला कानून बताते हुए इनको वापस लेने की मांग की। सपा के द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

किसानों की मांगो का किया समर्थन

साण्ड़ी विधानसभा के मुरैली कठेरियान गांव में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सतेंद्र सिंह पानू, पूनम सरोज के नेतृत्व में हजारों किसानों ने किसान तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसानों की मांगो का समर्थन किया।इस दौरान नेताओं ने कृषि बिल का विरोध कर केंद्र सरकार से कृषि बिल वापस वापस लेने की मांग की।यहांसाण्ड़ी पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोकने की कोशिश की तो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने किसानों के साथ हाथ में तिरंगा व सपा का झंडा फहराते हुए गांव में पैदल मार्च कर रैली निकाली।

 तिरंगा यात्रा

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर: मदरसा में हुआ झंडा रोहण, वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया गणतंत्र दिवस

मोदी सरकार नहीं सुन रही किसानों की बात

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने रैली में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश का सड़कों पर उतरकर किसान कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं लेकिन तानाशाह किसान विरोधी मोदी सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है लेकिन स्थिति बिलकुल अलग हैं। किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर की बात फसल का लागत मूल्य निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष बोले मोदी योगी सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं फिर भी योगी सरकार किसानों पर जबरन काला कृषि कानून थोपने पर जुटी है।

इसके अलावा सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में शाहाबाद तहसील के गांव सरेहजू, पंचम पुरवा, सेठपुरवा, सरदार झाला आदि गांवों मे सपा नेता डॉक्टर नवीन यादव के द्वारा समाजवादी किसानों के साथ ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर ध्वजारोहण कार्यक्रम रैली का आयोजन किया गया। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि किसान दो महीने से अपना शांतिपूर्ण धरना कर रहे हैं। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली को किसान निर्धारित रूटों पर ही निकालने को सहमत हैं फिर भी भाजपा सरकार किसानों की नाकाबंदी कर रही है तो किसान ही भाजपा की नाकाबंदी कर देंगे।

तिरंगा यात्रा

ये भी पढ़ें: बलिया में मंत्रीजी की फिसली जुबान, मुंह से निकली स्वतंत्रता दिवस की बधाई

उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही

उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को कुचलने के लिए साजिशें कर रही है। उत्तर प्रदेश में किसानों को नोटिसें देकर धमकाया जा रहा है कि उनके ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे और वाहन स्वामी पर कार्रवाई होगी। पेट्रोल पम्पों को कहा गया है कि किसी ट्रैक्टर में डीजल न डालें, नहीं खुला तेल बेंचे।समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने कहा है कि भाजपा की गलतनीतियों के चलते देश का किसान दुःखी है। खेती और फसलों पर बड़े उद्योग घरानों और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की नज़र है। खेती में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र, खाद, बीज, रसायन, डीजल, बिजली मंहगी है। किसान को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही है। एमएसपी की अनिवार्यता और तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की उचित मांग भी केन्द्र सरकार नहीं मान रही है।

मनोज तिवारी

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story