×

Hardoi News: गमले में उगाएं या तो ख़ाना छोड़ दें टमाटर, महंगाई पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की नसीहत

Hardoi News: टमाटर महंगा है तो टमाटर में उगाएं। या फिर टमाटर जैसी महंगी चीजें न खाएं। आप नहीं खरीदेंगे तो क्या होगा? कीमतें अपने आप कम हो जाएंगी।

Snigdha Singh
Published on: 22 July 2023 3:15 PM GMT
Hardoi News: गमले में उगाएं या तो ख़ाना छोड़ दें टमाटर, महंगाई पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की नसीहत
X

Hardoi News: टमाटर महंगा है तो टमाटर में उगाएं। या फिर टमाटर जैसी महंगी चीजें न खाएं। आप नहीं खरीदेंगे तो क्या होगा? कीमतें अपने आप कम हो जाएंगी। महंगाई के सवाल पर यह सलाह शनिवार को महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दी है।

हरदोई में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवाल पर दी गई उनकी सलाह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि बेहतर यह है कि टमाटर गमले में उगा लें। मेरे क्षेत्र में असई में महिलाएं पोषण वाटिका बनाकर उसमें सब्जी उगा लेतीं हैं। सभी यह कर सकते हैं। अब तो तीन चार गमले में ही काफी टमाटर उगाये जा सकते हैं। टमाटर मंहगा है तो नीबू का उपयोग कर लें या फिर टमाटर खाना ही छोड़ दें। इससे वह खुद ब खुद सस्ते हो जायेंगे। जो चीज महंगी हो उसका त्याग कर दें। त्याग करने से खुद चीजें सस्ती हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर मंत्री की सलाह पर लोग अलग-अलग तरह की राय भी व्यक्त कर रहे हैं।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story