×

Hardoi News: भरभरा कर गिरी जर्जर बिल्डिंग, चार मज़दूर दबें, तीन सुरक्षित एक को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

Hardoi News: जर्जर भवन गिरने से हरदोई में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोग जर्जर भवन के मलबे में दब गए। हादसे के बाद किसी तरह तीन मजदूरों ने मलबे से निकल कर अपनी जान बचाई जबकि एक मजदूर मलबे में दबा ही रह गया।

Pulkit Sharma
Published on: 17 Aug 2023 12:39 PM GMT
Hardoi News: भरभरा कर गिरी जर्जर बिल्डिंग, चार मज़दूर दबें, तीन सुरक्षित एक को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
X
जर्जर भवन गिरने से चार मज़दूर दबे: Photo- Newstrack

Hardoi News: जर्जर भवन गिरने से हरदोई में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोग जर्जर भवन के मलबे में दब गए। हादसे के बाद किसी तरह तीन मजदूरों ने मलबे से निकल कर अपनी जान बचाई जबकि एक मजदूर मलबे में दबा ही रह गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मलबे में दबे होने के कारण मजदूर की हालत गंभीर हो गई थी जिसे पुलिस द्वारा बेहतर उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बिल्डिंग गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में दबे मजदूरों के परिवार में कोहराम मच गया।

कड़ी मशक़्क़त के बाद बाहर निकला मज़दूर

जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज में पीसीएफ़ बिल्डिंग जो की काफी लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी वह अचानक भरभरा कर गिर गई। जर्जर भवन के गिरने से वहां मौजूद चार मजदूर भी चपेट में आ जाने से मलबे में दब गए। ग़नीमत यह रही की तीन मजदूरों ने किसी तरह से मलबे में से सुरक्षित निकल आये जबकि एक मजदूर मलबे में ही दबा रहे गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची कासिमपुर थाना पुलिस ने मजदूरों व ग्रामीणों की सहायता से जर्जर सरकारी भवन के मलबे को हटाकर दबे मजदूर को बाहर निकलने का कार्य किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में से मजदूर को बाहर निकाला जा सका। पुलिस द्वारा एंबुलेंस की सहायता से मलबे में दबे घायल मजदूर को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। जर्जर बिल्डिंग के गिरने की सूचना मिलते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज में पीएसएफ़ की बिल्डिंग गिरने से हादसा हुआ है। मलबे में 4 मजदूर दबे थे जिस में से तीन ने अपने आप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि एक मजदूर मलबे में दबा रह गया था। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहायता से मजदूर को बाहर निकालने का कार्य किया गया। मजदूर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story