×

Hardoi News: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से नष्ट हुए फसल, 3900 किसानों को मिलेगा मुआवज़ा

Hardoi News:किसानों की फसल बारिश व ओलावृष्टि के चलते पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। फसल के नष्ट हो जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा हर्जाना दिया जाएगा।

Pulkit Sharma
Published on: 16 May 2023 1:35 PM GMT (Updated on: 16 May 2023 2:13 PM GMT)
Hardoi News: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से नष्ट हुए फसल, 3900 किसानों को मिलेगा मुआवज़ा
X
बारिश व ओलावृष्टि से नष्ट हुए फसल (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई जनपद में मार्च-अप्रैल और मई में हुई बे-मौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था। किसानों की फसल बारिश व ओलावृष्टि के चलते पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। फसल के नष्ट हो जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा हर्जाना दिया जाएगा।

किसान संगठन लगातार किसानों को मुआवजा की मांग शासन प्रशासन से कर रहे थे। वहीं बेमौसम बरसात ओलावृष्टि का स्वयं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भी संज्ञान लेते हुए प्रत्येक तहसील के एसडीएम को किसानों की नष्ट हुई फसल का आंकलन कर आख्या देने के निर्देश दिए थे। हरदोई में करीब 3900 किसानों की 33% फसल बारिश और ओलावृष्टि के चलते नष्ट हुई है। शासन द्वारा किसानों को क्षतिपूर्ति के तौर पर 1.20 करोड़ से अधिक की मदद दी जाएगी।

जाने क्या है प्रावधान

बेमौसम हुई बारिश से किसानों की 33 फ़ीसदी फसल को नुकसान पहुंचा है।मार्च-अप्रैल व मई में हुई बारिश ओलावृष्टि से गेहूं सरसों समेत अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। दैवीय आपदा में 33% से अधिक नुकसान पर ही आर्थिक मदद की व्यवस्था है।शासन द्वारा राजस्व विभाग से कराए गए सर्वे में 25 गांव में 33% से अधिक फसलों को नुकसान होना पाया गया है।

इन गाँवों को मिलेगी मदद

बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से हरदोई जनपद के संडीला तहसील के उमरारी, आंटसांट, उत्तरधैया, कछौना, कुकुही, गाजू, गिरधरपुर, झरोइया, दीननगर, नेवादा, लोचन, पुरवा, बरवासरसंड, बिलौनी, बेनीगंज, मतुहा, ममरेजपुर, मरेऊरा, महरी, मुठिया, समसपुर, सादीपुर और सिकंदरपुर गांव के प्रभावित किसानों को चयनित कर मदद दी जाएगी।

क्या बोले ज़िम्मेदार

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि संडीला तहसील के राजस्व कर्मचारियों की ओर से कराए गए सर्वे के आधार पर अधिकारियों ने दौवीय आपदा की व्यवस्था के अनुसार आर्थिक मदद का निर्धारण किया है। प्रभावित करीब 39 सौ किसानों के लिए 1.20 करोड़ से अधिक की धनराशि मदद के लिए स्वीकृति की गई है। निकाय चुनाव संपन्न हो गया है अब जल्द ही प्रभावित किसानों के खातों में सीधे आर्थिक मदद भेज दी जाएगी।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story