×

Hardoi News: गांव के पूर्व मुखिया की निर्मम हत्या, ईंट से प्रहार करके उतारा मौत के घाट

Hardoi News: वारदात मल्लावां कोतवाली के करवा गांव में हुई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस मामले की गहराई से छानबीन करने में जुटी हुई है।

Pulkit Sharma
Published on: 28 May 2023 11:51 AM GMT
Hardoi News: गांव के पूर्व मुखिया की निर्मम हत्या, ईंट से प्रहार करके उतारा मौत के घाट
X
Hardoi News

Hardoi News: गांव के मुखिया रह चुके मुर्गा फार्म के मालिक की वहीं ईंटों से कुचल-कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह उनका खून से लथपथ शव देखकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात मल्लावां कोतवाली के करवा गांव में हुई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस मामले की गहराई से छानबीन करने में जुटी हुई है।

फार्म पर ही दिया गया वारदात को अंजाम

बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के करवा निवासी 46 वर्षीय रामाश्रय दिवाकर गांव के मुखिया रह चुके हैं। घर से कुछ दूरी पर कल्याणी नदी के किनारे उनका मुर्गा फार्म है। बताते हैं कि रामाश्रय अक्सर शाम को मुर्गा फार्म पर जाते थे। शनिवार को भी वहां गए हुए थे। रविवार की सुबह मुर्गा फार्म की तरफ से निकलने वाले कुछ ग्रामीणों ने उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा। पास में पड़ी देखी गई ईंट में खून लगा हुआ था, जिससे कहा जा रहा है कि इसी ईंट से कुचल कर रामाश्रय दिवाकर की हत्या की गई। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसका पता होते ही मुर्गा फार्म मालिक के घर वाले रोते-बिलखते हुए दौड़ पड़े। वहां की स्थिति देख वो रो-रोकर बेहाल हो गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कल जो उनके सामने घर से निकले थे, रात को उनके साथ ऐसी घटना को अंजाम दे दिया गया। कुछ ही देर में आस-पास के गांवों में हत्या की खबर फैल गई। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बारे एसएचओ मल्लावां शेषनाथ सिंह का कहना है कि रामाश्रय दिवाकर की ईंट से कुचलकर हत्या किया जाना लग रहा है। उनके घर वालों के अलावा कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कुछ कहा जा सकता है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story