×

Hardoi News: शहर से गांव तक फिट रहने का संदेश, हजारों लोगों ने साथ किया योग

Hardoi News: प्रशिक्षक ने बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।

Pulkit Sharma
Published on: 21 Jun 2023 7:48 AM GMT (Updated on: 21 Jun 2023 8:00 AM GMT)
Hardoi News: शहर से गांव तक फिट रहने का संदेश, हजारों लोगों ने साथ किया योग
X
Hardoi news (photo: social media )

Hardoi News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी भवन (Gandhi Bhawan) में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। योग शिविर में लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया।

योग करने से दूर रहती हैं बीमारियां

प्रशिक्षक ने बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

शहर से लेकर गांवों में तक में हुआ योग

विश्व योग दिवस पर आज अन्य कई स्थानों पर भी योग किया गया। हरदोई रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगकर रेल कर्मियों को योग के फायदे बताए। रेल अधिकारी ने कर्मचारियों को योग के फायदे बताते हुए कहा कि रेल कर्मियों का जीवन काफी व्यस्त जीवन है। ऐसे में तमाम बीमारियां उनको घेर लेती हैं। रेलकर्मियों को प्रतिदिन योग करके मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। हरदोई जनपद के कई निजी स्कूलों में भी योगाभ्यास कर विश्व योग दिवस मनाया गया। स्कूल में योग करने आए शिक्षकों व बच्चों को योग के फायदे बताये गए। योगाभ्यास करा रहे शिक्षक ने बच्चों को बताया कि योग करने से उनका मस्तिष्क तेज होता है। शारीरिक स्वस्थ बनते हैं। जिन बच्चों की लंबाई नहीं बढ़ रही होती है उनके लंबाई भी बढ़ती है। सभी बच्चों को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। विश्व योग दिवस पर जनपद के तमाम स्थानों में लोगों को जमकर योग किया। योग करने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मौजूद रहे। देश में आज बड़े ही धूमधाम के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया। सुबह 5:00 बजे से ही लोग विश्व योग दिवस को मनाने के लिए पार्को व स्कूलों में एकत्र होने लगे।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story