×

Hardoi News: बदमाशों के हौसले बुलंद, डॉक्टर की पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रिफर, जाँच में जुटी पुलिस

Hardoi News: कस्बे में हुई इस घटना से दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब घर के आसपास ही लोग सुरक्षित नहीं है तो फिर बाहर कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 6 Sep 2023 2:38 AM GMT
Hardoi News: बदमाशों के हौसले बुलंद, डॉक्टर की पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रिफर, जाँच में जुटी पुलिस
X
Hardoi news (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि सरे राह गोली मारकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरदोई जनपद के एक कस्बे का है, जहां अपने घर के पीछे कूड़ा फेंकने गई एक महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

कस्बे में हुई इस घटना से दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब घर के आसपास ही लोग सुरक्षित नहीं है तो फिर बाहर कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा तमाम ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं फिर भी इस तरह की घटना हो जाना अपने आप में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल इन सबके बीच पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधि कार्यवाही की जाएगी।

घर के बाहर कूड़ा फेकनें गई थी महिला

हरदोई जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे के बस स्टॉप पर एक निजी अस्पताल संचालक की पत्नी निशा उम्र 50 वर्ष पत्नी सुरेश चंद्र कनौजिया को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया।बदमाशों ने महिलाओं को उस समय गोली मारी जब वह घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई हुई थी।बदमाश महिला को गोली मार कर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचती हरपालपुर थाना पुलिस में घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।बदमाशों द्वारा महिला के ऊपर चलाई गई गोली महिला के बाएं कंधे में लगी थी।

क़सबे में जिस जगह यह घटना घटित हुई वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर ककरा तिराहा पर पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है।ऐसे में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक महिला पर जान से मारने के इरादे से की गई फ़ायर पुलिस की कार्यशैली को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर रही है। हरपालपुर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घायल महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।जल्द ही अज्ञात हमलावर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधि कार्यवाही की जाएगी।पुलिस द्वारा सीसीटीवी को खोजा जा रहा है जिसके आधार पर भी जांच की जा रही है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story