×

Hardoi News: सपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर वकालत करने के मामले में चल रहा था फ़रार

Hardoi News: सपा नेता कुलदीप यादव को शहर कोतवाली पुलिस द्वारा उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सपा नेता के ऊपर फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का मामला शहर कोतवाली में दर्ज था।

Pulkit Sharma
Published on: 19 Jun 2023 7:11 AM GMT
Hardoi News: सपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, फर्जी रजिस्ट्रेशन पर वकालत करने के मामले में चल रहा था फ़रार
X
Hardoi news (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई में समाजवादी पार्टी एक नेता अपनी कार्यशैली को लेकर लगातार सुर्खियों में बना रहता है। इस बार समाजवादी पार्टी के इस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता कुलदीप यादव को फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर वकालत करने के मामले में गिरफ्तार किया है। सपा नेता कुलदीप यादव को शहर कोतवाली पुलिस द्वारा उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सपा नेता के ऊपर फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का मामला शहर कोतवाली में दर्ज था।

फरार होने के बाद शुरू कर दी थी हरदोई में वकालत

मामला दर्ज होने के बाद से ही सपा नेता कुलदीप यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सपा नेता कुलदीप यादव पुत्र राजेंद्र सिंह के खिलाफ बार काउंसिल के सर्टिफिकेट नंबर यूपी 01560/15 ने फर्जीवाड़ा कर अपने नाम से रजिस्ट्रेशन कराकर हरदोई में वकालत शुरू कर दी थी। कुलदीप यादव द्वारा रायबरेली के किसी वकील के नाम पर फर्जीवाड़ा किया, इस मामले में दर्ज हुए मुकदमे की जांच वर्तमान समय की चौकी का जिम्मा संभाल रहे मुकुल दुबे ने की थी। सपा नेता कुलदीप यादव पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। सपा नेता इससे पूर्व हेल्थ वर्कर नौकरी को भी फर्जी तरीके से हथिया चुका है। एक मामले में ख़ुद को जिलाध्यक्ष बताते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज हो चुका है।

ख़ुद को बताया था ज़िलाध्यक्ष

सपा नेता कुलदीप यादव ने खुद को समाजवादी पार्टी का जिला अध्यक्ष बताते हुए पार्टी कार्यालय पर पहुंच वहां जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया था। उस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय पर काफी बवाल के साथ इसकी जानकारी सपा के मुखिया तक पहुंचे थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया द्वारा कुलदीप यादव को अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया था।

जालसाज़ी कर स्वास्थ विभाग में भी कर चुका है नौकरी

सपा नेता अपने शातिराना अंदाज से स्वास्थ्य विभाग में संविदा संवर्ग में टीवी हेल्थ वर्कर के नौकरी भी हासिल कर ली थी। लेकिन वहां से भी उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उसके बाद उसने फिर कचहरी में अपनी जालसाजी का जाल बिछाना शुरू कर दिया था।

क्या बोले सीओ

सीओ सिटी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाला सपा नेता कुलदीप यादव के खिलाफ लोनर व शहर कोतवाली में करीब 18 अभियोग पंजीकृत हैं। कुलदीप यादव की और भी क्राइम हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। किसी भी तरह के अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story