×

Hathras News: दो दिन पहले लापता हुए किसान का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Hathras News: मृतक किसान बीती 26 अप्रैल को अपने खेत की सिंचाई करते वक्त गायब हुआ था। तभी से परिवार के लोग उसकी खोजबीन में लगे थे, लेकिन कहीं पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

G Singh
Published on: 28 April 2023 3:47 PM GMT
Hathras News: दो दिन पहले लापता हुए किसान का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
X
(Pic: Newstrack)

Hathras News: जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव महामोनी में एक किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव कोटा के निकट बाजरे के खेत में पड़ा मिला। किसान 26 अप्रैल की शाम पांच बजे से गायब था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ जुटी रही।

लापता होने के दो दिन बाद मिला मृत

मृतक किसान बीती 26 अप्रैल को अपने खेत की सिंचाई करते वक्त गायब हुआ था। तभी से परिवार के लोग उसकी खोजबीन में लगे थे, लेकिन कहीं पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह किसान का शव कोटा के मिलने की सूचना परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने छानबीन शुरू की। उधर, मृतक के परिजन किसान की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।

गांव के ही व्यक्ति पर लगाया आरोप

मुरसान क्षेत्र के महामोनी निवासी युवक ने बताया कि उनका 35 वर्षीय भाई अजय पुत्र ज्वाला सिंह बुधवार को अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। शाम को उसे गांव का ही एक नामजद अपने साथ बुलाकर ले गया था। देर रात तक अजय घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। नामजद के पास भी परिवार के लोग अजय की जानकारी करने पहुंचे तो उसने यह कहकर बात को टाल दिया कि उसे कुछ भी पता नहीं है। इधर शुक्रवार की सुबह गांव कोटा के निकट खेत में लोगों को एक शव नजर आया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने अजय के परिजनों को इसकी सूचना दी तो मौके पर परिवार के लोगों ने पहुंच कर अजय की शिनाख्त की। देखते ही देखते पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिजनों ने कहा कि अजय की हत्या कर उसका शव फेंका गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

G Singh

G Singh

Next Story