×

UP Nikay Chunav 2023: हाथरस की जनता से तीसरा इंजन मांगने आया हूं: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

UP Nikay Chunav 2023: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्वेता चौधरी के पद में वोट मांगते हुए कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाएं, लॉ-ऑर्डर और जो बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं, उससे कमल खिलेगा यहां पर।

G Singh
Published on: 9 May 2023 7:20 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023:  हाथरस की जनता से तीसरा इंजन मांगने आया हूं: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल
X
विचार विमर्श करते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (Pic: Newstrack)

Hathras News: हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी के लिए जनता से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मांगे वोट। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा ही वोट दिए जाने पर प्रत्याशी की जीत की कही बात। केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए उनके लाभार्थियों से ही वोट मिलने पर जीत को सुनिश्चित बताया। नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर हर कोई अपना माहौल बनाने में जुटा है। फिर चाहे व किसी पार्टी से चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी हो या फिर निर्दलीय प्रत्याशी, सभी ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। हाथरस में 11 मई को चुनाव होगा, जिसे लेकर मंगलवार को जिलेभर में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करते हुए नजर आए। जिले में भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह ने हाथरस की जनता से वोट मांगे।

उन्होंने हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्वेता चौधरी के पद में वोट मांगते हुए कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाएं, लॉ-ऑर्डर और जो बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं, उससे कमल खिलेगा यहां पर। उन्होंने कहा कि मैं हाथरस की जनता से तीसरा इंजन मांगने आया हूं। यहां पर केंद्र सरकार से एमपी हैं और राज्य सरकार से एमएलए हैं। स्थानीय सरकार से बहुत ज्यादा विकास होता है। बड़े प्रोजेक्ट को केंद्र व राज्य करता है। लेकिन छोटी मोटी सड़कें, बिजली पानी, नाली, सफाई, कूड़ा प्रबंधन आदि कार्य नगर पालिका परिषद करती है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि जीते उमीदवार हाथरस का सर्वांगीण विकास कराएंगे।

पूछे गए एक सवाल पर प्रोफेसर सिंह ने कहा कि पिछली बार जब पांच साल पहले चुनाव हुए थे तो जितने नगर निगम थे उनमें से अलीगढ़ और मेरठ को छोड़कर सभी भाजपा जीती थी। इसके बाद क्या परिवर्तन आया तब योगी जी की सरकार को केवल एक साल हुआ था, 2017 को योगी जी की सरकार चुनी गई थी और 2018 में ये चुनाव आ गए थे, मोदी जी की सरकार के चार साल हुए थे, अब क्या परिवर्तन आया है। राज्य की सरकार के छह साल हो गए हैं तो विकास हुआ है और केंद्र की सरकार के नौ साल हो गए हैं, इसलिए चार-पांच साल बढ़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी ही अगर बीजेपी को वोट दे दें तो भी हम हाथरस में जीत जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा के पास दो बुल्डोजर हैं। एक बुल्डोजर से सड़कों का निर्माण हो रहा है, दूसरा बुल्डोजर जिन अपराधियों ने जो बिना नक्शे के मकान, बेनामी संपत्ति और क्राइम से निर्माण कर रखा है वो उन पर चलता है। कभी अतीक के यहां चलता है, कभी अफजल के यहां चलता है, कभी अंसारी के यहां चलता है।

G Singh

G Singh

Next Story