×

हमीरपुर: सप्ताह में दो दिन खाएं आयरन की गोली, एनीमिया को हराएं

समर्थ फाउंडेशन, आरटीई फोरम, सहयोग संस्था व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने सोमवार को लॉकडाउन के बाद पहली बार कुरारा ब्लाक के टोडरपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में संयुक्त रूप से शिविर लगाकर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।

Ashiki
Published on: 25 Jan 2021 4:16 PM GMT
हमीरपुर: सप्ताह में दो दिन खाएं आयरन की गोली, एनीमिया को हराएं
X
हमीरपुर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, किशोरियों को दी गयी जानकारी

हमीरपुर: समर्थ फाउंडेशन, आरटीई फोरम, सहयोग संस्था व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ने सोमवार को लॉकडाउन के बाद पहली बार कुरारा ब्लाक के टोडरपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में संयुक्त रूप से शिविर लगाकर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। किशोरियों को सुरक्षित माहवारी प्रबंधन की जानकारी दी गई।

एनीमिया के बारे में दी जानकारी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कुरारा ब्लाक के चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष स्वर्णकार ने कहा कि एनीमिया ग्रसित किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को अवश्य खाना चाहिए। टेबलेट रात में सोने से पहले खाएं। उन्होंने कहा की किशोरी व किशोरों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: बलिया में बोले रामगोविन्द चौधरी, किसान आंदोलन से डरी हुई है मोदी सरकार

नेत्र रोग विशेषज्ञ रमेश गुप्ता ने कहा कि आंखों की देखभाल सही तरीके से करे। हरी सब्जियां अधिक खाएं। डॉ.रवि ने खानपान संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि हरी सब्जियों, दालों, व पौष्टिक आहार लें। खानपान पर ध्यान रखें।

सुरक्षित माहवारी के बारे में लडकियों को दी गयी जानकारी

कुरारा सीएचसी की स्टाफ नर्स नेहा देवी ने किशोरियों को जागरूक करते हुए ने कहा कि सुरक्षित माहवारी प्रबंधन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। माहवारी शर्म या संकोच का विषय नहीं है, यह एक जैविक क्रिया है। माहवारी के दौरान सैनेटरी पैड या सूती कपड़े का इस्तेमाल करे। कपड़े को तेज धूप में सुखाएं। हर तीन घंटे के अंतराल पर सैनेटरी पैड को बदलते रहे। उन्होंने कहा किशोरियों को एनीमिया से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: हापुड़: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे उपनिरिक्षक, किया था ये सराहनीय कार्य

समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद पहली बार किशोरियों को परामर्श व जांच की जा रही है। निश्चित रूप से इसका फायदा किशोरियों को मिलेगा। इस दौरान शिल्पी, मंजुलता, पूर्व माध्यमिक की प्रधानाचार्या कुंती गुप्ता, सुमन, नेहा, सहित 40 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन के टेबलेट वितरित की। वही एनीमिक व गंभीर बीमारी के लक्षणों वाली किशोरियों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें सलाह दी गई।

रिपोर्ट: रविंद्र सिंह

Ashiki

Ashiki

Next Story