×

जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि दीक्षांत समारोह शुरू

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में आज 30 दिसम्बर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे।

Shreya
Published on: 30 Dec 2019 6:47 AM GMT

चित्रकूट: जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में आज 30 दिसम्बर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। जगद गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्व विद्यालय का दीक्षांत समारोह शुरू हो चुका है। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, मंत्री राजेन्द्र सिंह, मंत्री चंद्रिका उपाध्याय,मंत्री महेंद्र सिंह बतौर विशिष्ठ अतिथि मंच में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को साहित्यशान्ति भूषण पुरस्कार दिया। साथ ही रू02लाख की धनराशि सम्मान दिया। जानकारी के अनुसार, दीक्षांत समारोह के दौरान गृहमंत्री अमित शाह को विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि से नवाजा जायेगा।

CAA के बाद पहली बार यूपी आएंगे शाह

इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ़ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और विरोध के बाद पहली बार यूपी आए हैं।

यह भी पढ़ें: Good Newwz: फिल्म ने 3 दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई, दिलजीत ने साझा की खुशी

Shreya

Shreya

Next Story