×

आंनर किलिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी

थानाध्यक्ष नयागांव ने बताया कि बीती रात्रि गांव दादूपुर के पास एक लड़की व एक लडके का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवो को उतार कर दोनों की शिनाख्त करायी गयी। 

SK Gautam
Published on: 11 Jun 2019 11:12 AM GMT
आंनर किलिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी
X

एटा : जनपद के थाना नया गांव क्षेत्र में बीती रात्रि घटी घटना में एक प्रेमी प्रेमिका के शव संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर पेड़ पर लटकते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद लड़की के परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं ।वहीं मृतक सत्यप्रकाश के परिजनों ने हत्या कर शवों को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष नयागांव ने बताया कि बीती रात्रि गांव दादूपुर के पास एक लड़की व एक लडके का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवो को उतार कर दोनों की शिनाख्त करायी गयी। तो लड़के की शिनाख्त सत्यप्रकाश पुत्र मौहर सिह 22 वर्ष निवासी ग्राम कायमपुर पोस्ट नंदपुर नगला मई थाना सकीट के रूप में हुई।

ये भी देखें : वर्ल्ड कप 2019: अब टीम इंडिया का नया शिखर धवन कौन होगा

वहीं साथ वाली लड़की की शिनाख्त पूजा पुत्री बृजेश20 वर्ष निवासी लाढमपुर कटारा थाना नया गांव के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक हत्या या आत्महत्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक के चाचा सुघरसिह ने बताया कि मेरा भतीजा सत्यप्रकाश फरीदाबाद में टेंकर पर चालक था और बीते दिन एक बजे घर से किसी से मिलने को कहकर गया था और देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उसे तलाश भी किया गया उसका फोन 6 बजे के बाद बंद हो गया। आज उसका शव पूजा नामक लड़की के साथ पेड पर लटकते मिलने की सूचना पुलिस ने दी।

उन्होंने पूजा के परिजनों पर घर बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है किन्तु सही जानकारी देने से वह बचते नजर आए।

ये भी देखें : 9 दिन से लापता भारतीय वायुसेना के विमान AN-32 को लेकर आई ये बड़ी खबर

हत्या के बाद पूजा के परिजनों के घर छोड़ कर फरार हो जाने से प्रेम प्रसंग में हत्या होने की संभावना प्रबल हो गई है। गांव वालों ने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की पुष्टि की है उन्होने बताया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था दोनों शादी करना चाहते थे और लड़की पक्ष शादी के विरोध में था।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस लड़की के परिजनों की तलाश कर रही थी और उसके परिजन फरार थे। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर घटना का कारण पता लगाने में जुटी है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story