×

9 दिन से लापता भारतीय वायुसेना के विमान AN-32 को लेकर आई ये बड़ी खबर

अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में भारतीय वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का मलबा दिखाई दिया है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।  यह विमान 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरा था और लापता हो गया था।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Jun 2019 10:07 AM GMT
9 दिन से लापता भारतीय वायुसेना के विमान AN-32 को लेकर आई ये बड़ी खबर
X

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में भारतीय वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का मलबा दिखाई दिया है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। यह विमान 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरा था और लापता हो गया था। इस विमान में 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें...सतर्कता आयुक्त शरद कुमार अंतरिम CVC नियुक्त, भसीन का कार्यकाल हुआ पूरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के एक गांव में भारतीय वायुसेना के चॉपर एमआई-17 को मलबे जैसा कुछ दिखाई दिया है। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश पुलिस को इस बारे में आगाह किया है।

यह भी पढ़ें...जिंदगी को शर्तों पर चलाते ये नाबालिग, खेल रहे मौत का झकझोर देने वाला खेल

खराब मौसम के बावजूद भारतीय वायुसेना विमान एएन-32 के लिए तलाशी अभियान चला रहा है। विमान में 13 लोग सवार थे। बीते बुधवार को वायुसेना ने इस विमान की तलाश के लिए एसयू-30 जेट लड़ाकू विमान, सी130 जे, एमआई17 और एएलएच हेलीकॉप्टरों को लगाया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story