×

भारत में हजारों वर्षों से सदानीरा जल संस्कृति रही है: ह्रदय नारायण दीक्षित

जल से अन्न है, वनस्पति है और औषधियां भी है। जीवन जगत् के सभी प्रपंच जलतरंग में हैं। जल रस है और रस आनंद का स्रोत है। शतपथ ब्राह्यण में ‘जल को प्राण’ कहा गया है।

Newstrack
Published on: 21 March 2021 1:57 PM GMT
भारत में हजारों वर्षों से सदानीरा जल संस्कृति रही है: ह्रदय नारायण दीक्षित
X
फोटो— सोशल मीडिया

लखनऊ। जल से अन्न है, वनस्पति है और औषधियां भी है। जीवन जगत् के सभी प्रपंच जलतरंग में हैं। जल रस है और रस आनंद का स्रोत है। शतपथ ब्राह्यण में ‘जल को प्राण’ कहा गया है। सृष्टि का उद्भव जल से हुआ। यह बात ऋग्वेद में है। यूनानी दार्शनिक थेल्स (600 ई.पू.) भी यही मानते थे। विकासवादी सिद्धांत के जनक चार्ल्स डारविन का विचार भी यही है। भारत में हजारों वर्षों से सदानीरा जल संस्कृति रही है। जल संरक्षण सामाजिक कर्तव्य रहा है लेकिन बीते 50-60 बरस से जल प्रदूषण की सुनामी है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश विधानसभा के संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान की और से 'जल का महत्व—संकट एवं समाधान' पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त की। यह कार्यक्रम उन्नाव के राही पर्यटक आवास गृह, शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार नवाबगंज में संपन्न हुआ।

अविरल निर्मल प्रवाह केन्द्र व यूपी सरकार की कार्य सूची में

Hriday Narayan Dixit

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नदियां औद्योगिक कचरा पेटी बन रही हैं। झीलों का वध हो रहा है। ग्रामीण जलाशय अवैध कब्जे के शिकार है। तेलंगाना हैदराबाद के बीच से बहने वाली मुसी नदी सर्वाधिक प्रदूषित है। यमुना का प्रदूषण भयावह है। पांच राज्यों में प्रवाहमान गंगा का प्रदूषण राष्ट्रीय बेचैनी है। इसका अविरल निर्मल प्रवाह केन्द्र व यूपी सरकार की कार्यसूची में है। चेन्नई महानगर से होकर बहने वाली कुअम, मुम्बई में प्रवाहित मीठी पुणे की मुलामुथा, बंगलौर की वृषभावती गुजरात की साबरमती, लखनऊ की गोमती और पं. बंगाल, झारखण्ड की दामोदर आदि नदियां भी प्रदूषण की शिकार है। ये तीन हजार से ज्यादा खूबसूरत प्राकृतिक झीलें हैं और 60-65 हजार मनुष्य निर्मित जलाशय। अधिकांश झीलें नगरीय प्रार्थना की गई है। संप्रति सभी जलस्रोतो पर आधुनिकता का आक्रमण है। देश के तमाम भागों का पेय जल भी प्रदूषित है। भारत का अन्तस् नदी नाद के छन्दस् में आनंदमगन रहा है। अर्थवेद में कहा गया है कि ‘हे सरिताओं! आप नाद करते बहती है इसीलिए आपका नाम नदी है।’ नैनीताल उच्च न्यायालय ने गंगा यमुना को अब व्यक्ति माना है। पूर्वजों ने हजारों बरस पहले ही नदियों को प्राणवान जाना था। न्यूजीलैण्ड ने भी अपनी वांगानुई नदी को संवैधानिक दर्जा दिया है। बेशक यहां एक शुभ संदेश है। लेकिन जलस्रोतों की हत्या का मूलभूत प्रश्न जस का तस है कि क्या नदियां जबरदस्ती कूड़ा करकट और औद्योगिक कचरे से पटी पड़ी है कश्मीर की डल झील सुंदर मानी जाती थी। डल झील के रखरखाव पर करोड़ों का खर्च हो रहा है। लेकिन अब इसका आकार लगभग आधा ही रह गया है। बैगंलूरू को झीलों का नगर कहा जाता था। कुछ समय पहले यहां लगभग तीन सौ सुंदर जलाशय थे। उप्र के नैमिष नगर के जलाशय की पौराणिक मान्यता है, प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन जल निर्मल नहीं।

इसे भी पढ़ें: आगरा: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने डिप्टी CM को किया सम्मानित

सभी देवता जल में हैं

वैदिक पूर्वजों ने जल को बहुवचन जलमाताएं कहा है। ऋगवेद (10.72.6) के अनुसार ‘‘सभी देवता जल में हैं।’’ वैदिक मंत्रों में ‘‘जलमाताओं से पवित्रता और शुद्धि की औद्योगिक विष पिलाने के विरूद्ध किसी थाने में रिपोर्ट लिखा सकती है? क्या वे जीवन के मौलिक अधिकार को लेकर किसी न्यायालय में याचिका दायर कर सकती हैं? नदियां प्रकृति का अविभाज्य अंग हैं और हम सब भी। हम जलस्रोतों पर निर्भर हैं और जलस्रोत हम पर हम और सभी जल स्रोत परस्परावलम्बन में हैं। वे मरेंगे तो हम भी नहीं बच सकते। लेकिन कहने भर से कत्र्तव्य पूरा नहीं होता प्रकृति दोहन की हमारी भूख अनियंत्रित है। हमने नदियों को औद्योगिक कचरा सहित सारी गंदगी डालने का सहज क्षेत्र बनाया है। औद्योगिकरण को लेकर भारत और यूरोपीय सोच में मूलभूत अंतर है। वे प्रकृति का अंधाधुंध दोहन करते हैं, हम प्रकृति संरक्षण को कर्तव्य मानते है। औद्योगीकरण बेसक जरूरी है लेकिन औद्योगिक कचरे को गंगा सहित किसी भी नदी में ही फेंकना क्यों जरूरी हैं। अधिकांश महानगर नदी तट पर हैं। गंगा तट पर 100 से ज्यादा आधुनिक नगर और हजारों गांव हैं नगरों महानगरों का सीवेज गंगा जैसी नदियों में ही बहता है। उप्र के कानपुर व उन्नाव क्षेत्रों में चमड़े के उद्योग है। इनका पानी भी गंगा में जाता है। पशु वधशालाओं के रक्त नाले भी गंगा में गिरता हैं। जलशोधन संयंत्रों को लगाने के हजारों निर्देश होते रहे हैं। लेकिन निर्देश न मानने वालों के विरूद्ध कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। उन्नाव औद्योगिक क्षेत्र से निकली लोन नदी के तट पर बसे लगभग 500 गावों में हैण्डपम्प का पानी भी जानलेवा रसायनों से भरापूरा है।

Hriday Narayan Dixit

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल प्रदूषणकारी उद्योगों के स्थानान्तरण पर गंभीर है। मनुष्येतर प्राणी भी मर रहे है। जैव विविधता के अस्तित्व पर संकट है। औद्योगिक विकास का उद्देश्य राष्ट्रीय समृद्धि का संवर्द्धन ही होता हैं जल स्रोत अमूल्य राष्ट्रीय संपदा भी नहीं की जा सकती। भारत की सनातन प्यास है- नदियां बहें, निर्मल, अविरल, निर्मल, कल कल। ऋग्वेद में वृत्र एक दानव है। मैकडनल ने उसे ‘डेमन आफ ड्राट -सूखा लाने वाला दानव कहा है। देवता इन्द्र ने उसे वज्र से मारा। ऋग्वेद में इन्द्र की स्तुती है ‘आपने नदियों का सदा प्रवाहित मार्ग खोला है वज्र से वृत को मारा है।’ आधुनिक संदर्भ में नदी प्रवाह रोकने वाले, नदी जल में जहर घोलने वाले समूह ऐसे ही क्यों नहीं हैं? औद्योगिक हित बनाम राश्ट्रहित के मूल्यांकन में राष्ट्रसर्वोपरिता का ध्यान रखना चाहिए। एक आदर्श जल संस्कृति का विकास आवश्यक हैं यह काम अकेले सरकार की अपनी शक्ति है तो एक सीमा भी है। लोक की शक्ति बड़ी हैं। संस्कृति का विकास लोक करता है।

कार्यक्रम आयोजन के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह सभापति विधान परिषद ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन सदस्यों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि का इस विचार गोष्ठी में व्यक्त विचार से आम जनमानस को विकास के नये क्षितिज को स्पर्श करने की सीख मिलेगी। सभापति विधान परिषद ने कहा कि इस प्राकृतिक मनोरम स्थल का एक और संदेश देने में सफल होगें। पर विचार गोष्ठी का विषय है जो वर्तमाप परिपक्ष में बहुत ही सार्थक और जीवन्त है ‘जल का महत्व संकट एवं समाधान’ जल के विना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जलपर मनुष्य ही नहीं अपितु सभी जीव जन्तु अपितु पेड़ पौधे भी निर्भर है। वहीं जल का कोई विकल्प भी नही है। जल कृषि में मदद करता है साथ ही यह हमारे परिस्थित की तंत्र व वनों की रक्षा करता है। जल संरक्षण करने से ऊर्जा की बचत होती है जल संरक्षण सूखे से बचाव करता है तथा यह हमारे पर्यावरण की रक्षा होती है। कुंवर मानवेद्र सिंह ने गोष्ठी में आये सभी सम्मानित सदस्यों के लिखित भाषण को कार्यवाही का भाग बनाये जाने एवं अधिक से अधिका सदस्यों को गोष्ठी में अपने विचार रखने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में जलशक्ति मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह, विधायक बृजेश रावत, संस्थान की इस गोष्ठी में आये सभी सदस्यों के साथ विधान परिषद डाॅ. राजेश सिंह व विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे मौजूद रहे। मंच का संचालन दीपक मिश्र ने किया।

इसे भी पढ़ें: वैष्णव कुंभ में धर्म संसद का आयोजन, कृष्ण जन्म स्थान की मुक्ति के लिए शंखनाद

Newstrack

Newstrack

Next Story