×

मायके से बीवी नहीं आई तो पति ने लगा ली फांसी, मचा हड़कंप

अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की अकाल मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक एक ने फाँसी लगाई तो दूसरे की सड़क हादसे में मौत हुई है। तीसरे की बीमारी के चलते जान चली गई।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Jun 2020 6:29 PM GMT
मायके से बीवी नहीं आई तो पति ने लगा ली फांसी, मचा हड़कंप
X

झांसी: अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की अकाल मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक एक ने फाँसी लगाई तो दूसरे की सड़क हादसे में मौत हुई है। तीसरे की बीमारी के चलते जान चली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

...पति ने लगा ली फांसी

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हरदौल मार्ग नगरा निवासी विक्रांत मौर्या मजदूरी करता था। विक्रांत की शादी मिर्जापुर निवासी वंदना से हुई थी। करीब आठ माह पहले उसकी पत्नी किन्हीं कारणों के चलते मायके चली गई थी। कुछ दिनों पहले विक्रांत ने पत्नी को फोन लगाया तो उसने आने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर वह परेशान हो गया था। बीती रात गले में रस्सी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह भी पढ़ें…यूपी में पानी का संकट: ऐसे दूर कर रही योगी सरकार, चला रही ये बड़ी योजना

ट्रैक्टर से गिरकर किसान की मौत

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन निवासी रफीक अहमद ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत की जुताई करवा रहा था। अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया जिससे उसके शरीर पर पहिया चढ़ गया। इससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

यह भी पढ़ें…सरकार ने पटरी दुकानदारों को दी बड़ी राहत, PM मोदी ने किया ये एलान

बीमारी के चलते युवक की चली गई जान

कोतवाली थाना क्षेत्र के खजूरबाग मोहल्ले में रहने वाला संतोष कुमार बीमार चल रहा था। कल अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रिपोर्ट: बीके कुश्वाहा

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story