×

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा, जानकर कांप जाएगी रूह

उत्तर प्रदेश के एटा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने दो दिन पहले अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना के 48 घंटे बाद खुलासा कर दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 27 July 2019 2:31 PM GMT
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा, जानकर कांप जाएगी रूह
X
प्रतीकात्मक फोटो

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने दो दिन पहले अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना के 48 घंटे बाद खुलासा कर दिया। मामले की गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने जल्द से जल्द हत्या के खुलासे का निर्देश दिया था।

निर्देश मिलने के बाद थाना रिजोर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पंजीकृत मुअसं- 93/19 में फरार चल रहे आरोपी उमेश कुमार को पुलिस ने उसी घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें...कश्मीर: जैश आतंकी मुन्ना लाहौरी हुआ ढ़ेर, सेना के काफिले को बनाता था निशाना

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को वादी मुकेश पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मलावन, एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि 26 जुलाई को ही उसके बहनोई उमेश पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कन्हौली थाना रिजोर एटा ने उसकी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी है।

इस सूचना पर थाना रिजोर पर मुअसं- 93/19 धारा 302 भादंवि पंजीकृत किया गया। 27 जुलाई को थाना रिजोर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बॉक बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें...अब क्या होगा आजम खान का?, इस मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही कुछ युवकों के साथ अवैध संबंध थे। उसी से क्षुब्ध होकर उसने अपनी पत्नी की बॉक से गला रेतकर हत्या कर दी थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story