×

पति ने पत्नी पर तेजाब से किया हमला, महिला अस्पताल में भर्ती

बरेली के बीसलपुर चौराहे पर एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया है। बुरी तरह झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी नानी बुआ और मां के साथ बीलसपुर जा रही थी।

Dharmendra kumar
Published on: 1 April 2019 1:30 PM GMT
पति ने पत्नी पर तेजाब से किया हमला, महिला अस्पताल में भर्ती
X

बरेली: बरेली के बीसलपुर चौराहे पर एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया है। बुरी तरह झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी नानी बुआ और मां के साथ बीलसपुर जा रही थी।

इस बीच आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें...हमें सहयोग करें, हमारी शक्ति बढ़ाएं, आपकी सुरक्षा की गारंटी हम लेते हैं: पीएम मोदी

बरेली के इज्जतनगर इलाके की रहने वाली महिला मनी सिंह का अपने पति मनमोहन सिंह से विवाद चल रहा है। 23 मई 2018 को थाना इज्जतनगर में पति पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं महिला ने गर्भपात कराने का भी अपने पति पर आरोप लगाया था जिस पर पुलिस ने महिला के पति मनमोहन सिंह को हिरासत में ले लिया था। पांच दिन हिरासत में रखने के बाद पति को छोड़ दिया। जिसकी वजह से उसके हौसले बुलंद हो गये।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस के ‘न्याय’ से बिहार में ‘अन्याय’ पीड़ितों को मदद मिलेगी: तेजस्वी यादव

रविवार को महिला अपने परिवार के साथ बीसलपुर अपने मायके जा रही थी। टैक्सी पर बैठने के दौरान उसके पति ने दोस्त के साथ मिलकर उस पर तेजाब फेंक दिया जिससे महिला के हाथ और गर्दन पर फफोले पड़ गए। महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें...सुरक्षित नामांकन हेतु प्रशासन सख्त, आचार सहिंता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

वहीं एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि महिला का अपने पति से पहले से ही विवाद चल रहा है। महिला के ऊपर उसके पति के साथ एक अन्य शख्स ने तेजाब फेंका है। फिलहाल महिला ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर आते ही महिला के पति पर कार्रवाई की जाएगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story