×

SDM Jyoti Maurya: SDM की प्रेम कहानी पर ओझा सर ने बोली ये बड़ी बात, निलंबन की खबरों के बीच गायब हुए मनीष दुबे

Awadh Ojha Sir on SDM Jyoti Maurya: एसडीएम ज्योति मौर्या और मनीष दुबे मामले में ओझा सर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह क्लास लेने के दौरान एक बड़ी बात बोल दी।

Snigdha Singh
Published on: 13 July 2023 1:34 PM GMT
SDM Jyoti Maurya: SDM की प्रेम कहानी पर ओझा सर ने बोली ये बड़ी बात, निलंबन की खबरों के बीच गायब हुए मनीष दुबे
X
SDM Jyoti Maurya(Image: Social Media)

Awadh Ojha Sir on SDM Jyoti Maurya: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या से नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में आए जिला कमांडेंट मनीष दुबे ज्वाइन करने के बाद से कार्यालय जाने में गुरेज कर रहे है। गुरुवार को जिला कमांडेंट कार्यालय में मनीष दुबे नहीं पहुंचे। कर्मचारी भी उनके बारे में जानकारी देने से गुरेज कर रहे है। वहीं, तूल पकड़ रहे मामले पर आईएएस फैकल्टी अवध ओझा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जिला होमगार्ड कार्यालय इन दिनों सुर्खियों में है। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के साथ नाम जुड़ने से मनीष दुबे सुर्खियों में है। मनीष दुबे का गाजियाबाद से जिले में स्थानांतरण किया गया है। गुरुवार को भी कार्यालय में मनीष दुबे नहीं पहुंचे। मनीष दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और निलंबन की भनक लगने पर मनीष दुबे गायब हो गए है। बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल भी बंद है। मालूम हो कि बीते दिनों मनीष दुबे का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ था, जिसमें मनीष दुबे ये बोल रहे थे कि आलोक मौर्या (ज्योति मौर्या के पति) को तो ये भी नहीं पता कि पीसीएस की परीक्षा में पेपर कितने होते हैं। इसके इतर हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें आलोक मौर्या को मारने के प्लानिंग हो रही है। इस विवाद में मनीष दुबे बुरा फंसते नजर आ रहे हैं। फिलहाल अब उनकी कोई सूचना नहीं मिल रही है।

मनीष दुबे का मामला जमकर हो रहा ट्रोल

मनीष दुबे के जिले में स्थानांतरण होने के बाद जिले में मनीष दुबे और ज्योति मौर्या का मामला जमकर ट्रोल हो रहा है। सोशल मीडिया में सारा दिन लोग मनीष और ज्योति मौर्या को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे है। सोशल मीडिया में आल्हा गायन की तर्ज पर गीत जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ज्योति मौर्या और मनीष की कहानी सुनाई जा रही है। इन दिनों जिले में गांव-गांव मामला पहुंच गया है। सोशल मीडिया में मनीष से जुड़े वीडियो को देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

क्या बोले अवध ओझा

ज्योति मनीष के चर्चों पर अवध ओझा सर ने भी क्लास के दौरान एक टिप्पणी की है। उन्होंने ने कहा कि लोग ज्योति मौर्या पर बोल रहे हैं। यदि उसके पति आलोक मौर्या ने उसे एसडीएम बनाया है तो दूसरी लड़की भी एसडीएम बना दे। इसके साथ उन्होंने ज्योति पर बोला कि ये लोगों की मर्जी है कि वह किसके साथ रहना चाहते हैं। इसमें कोई जबरदस्ती नहीं की जा सकती है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story