×

आईएएस उमेश प्रताप सिंह ने शासन को पत्र लिखकर लगाई सुरक्षा की गुहार

राजीव सिंह गलत काम ना करने की दुश्मनी में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया लोक सेवा के विरुद्ध आपराधिक षडयंत्र रचा गया है।

Aditya Mishra
Published on: 4 April 2023 6:05 PM GMT
आईएएस उमेश प्रताप सिंह ने शासन को पत्र लिखकर लगाई सुरक्षा की गुहार
X

लखनऊ: सूडा डायरेक्टर उमेश प्रताप सिंह पर पत्नी की हत्या के आरोप के मामले में नया मोड़ आ गया है।

उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को वकील राजीव सिंह के खिलाफ चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दे दिया है।

इसके साथ ही अपर प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिख वकील राजीव सिंह और उनके बहनोई एडीजी पीएसी बीके सिंह से जान -माल का खतरा बताते हुए न्याय कि गुहार लगई है।

ये भी पढ़ें...शर्मनाक: पबजी खेलने से रोकना बेटे को गुजरा नागवार, पिता को बेरहमी से पीटा

उमेश प्रताप सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर

आईएएस उमेश प्रताप सिंह ने लगाई शासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगते हुए राजीव सिंह के खिलाफ राजधानी के एसएसपी और चिनहट थाने में एफआईआर की तहरीर दी है।

उमेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि राजीव सिंह एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इलाहाबाद के हॉलैंड हॉस्टल में फायरिंग में राजीव सिंह को गोली लगी थी।

राजीव सिंह के बहनोई एडीजी पीएसी बीके सिंह के बल पर पुलिस के ऊपर दवाव बना कर गलत काम करते है। मेरी हर पोस्टिंग पर राजीव सिंह ने गलत काम करवाने की कोशिश करते रहे, उन्होंने मेरे खिलाफ मुकदमा सिर्फ धन उगाही की नियत से किये हैं।

राजीव सिंह गलत काम ना करने की दुश्मनी में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया लोक सेवा के विरुद्ध आपराधिक षडयंत्र रचा गया है।

यह लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। राजीव सिंह के ऊपर इससे पूर्व भी कई लोगो ने शिकयत दर्ज करा चुके है।

उल्लेखनीय है कि आइएएस अफसर तथा निदेशक सूडा उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उनकी पत्नी अनीता सिंह के चचेरे भाई की तहरीर पर चिनहट कोतवाली में उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें...उन्नाव मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने AIIMS ट्रॉमा सेंटर में अस्थायी अदालत स्थापित की

अनीता सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पकड़ा तूल

लखनऊ में आइएएस अफसर उमेश सिंह की पत्नी अनीता सिंह की एक सितंबर को संदिग्ध मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

मृतक अनिता सिंह के माता-पिता के साथ ही उनके चचेरे भाई ने उमेश सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके साथ ही, इन लोगों ने उमेश पर कई बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

घरवालों की तहरीर पर चिनहट कोतवाली में उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अनिता के चचेरे भाई राजीव सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।

उमेश प्रताप सिंह के साले राजीव सिंह ने अपनी बहन के साथ मारपीट करने के साथ ही आरोपी के कई महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाये हैं।

राजीव ने कहा है कि इस घटना के दो घंटा बाद पुलिस को इसकी सूचना देना ही मामले को काफी संदिग्ध बना रहा है।

ये भी पढ़ें...जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चन्द्र गोस्वामी को जब उठानी पड़ी शर्मिंदगी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story