×

सावधान! ओवर स्पीड में गाड़ी चलाई तो ऐसे फंस जाएंगे

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस वे सबको लुभाते हैं। और तेज रफ्तार से वाहन भगाने के शौकीनों के तो मन की मुराद पूरी करते हैं लेकिन अब उनके लिए एक बुरी खबर है।

Shreya
Published on: 12 March 2020 9:52 AM GMT
सावधान! ओवर स्पीड में गाड़ी चलाई तो ऐसे फंस जाएंगे
X
सावधान! ओवर स्पीड में गाड़ी चलाई तो ऐसे फंस जाएंगे

लखनऊः उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस वे सबको लुभाते हैं। और तेज रफ्तार से वाहन भगाने के शौकीनों के तो मन की मुराद पूरी करते हैं लेकिन अब उनके लिए एक बुरी खबर है। अब आप एक्सप्रेस वे पर तेज स्पीड में वाहन नहीं भगा पाएंगे।

दिन हो या रात आप बच नहीं पाएंगे

अगर फिर भी आप वाहन तेज रफ्तार में भगाने का जोखिम उठाएंगे तो चाहे दिन हो या रात आप बच नहीं पाएंगे। अक्सर होता यह है कि जब चमचमाती हुई मक्खन सी फिसलती सड़क मिलती है, तो वाहन चालक बेकाबू हो जाते हैं और वाहन की स्पीड कब और कितनी बढ़ जाती है, इसका एहसास ही नहीं हो पाता।

यह भी पढ़ें: सपा नेता मुलायम सिंह की मौत, पार्टी में शोक की लहर, कई नेता पहुंचे

यह गलती की तो भरना पड़ेगा जुर्माना

लेकिन अगर अब आपने यह गलती की तो आप नहीं बच पाएंगे और आपको जुर्माना अदा करना पड़ेगा यह कैसे संभव होगा इसके लिए सरकार ने एक काट निकाली है वह है लेजर स्पीड गन। यह लेजर स्पीड गन 1 किलोमीटर की दूरी से ही आपकी स्पीड को पकड़ लेगी और फिर होगा चालान।

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 31 मार्च तक हर हालत में यह लेजर स्पीड गन खरीदी जानी है और इसके बाद शुरू होगी चालान की प्रक्रिया। यह स्पीड हर जिले को अपने फंड से दो लाख रुपये में खरीदनी है।

यह भी पढ़ें: पोस्टर विवाद: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच में भेजा गया केस, अब तीन जज करेंगे सुनवाई

लेजर स्पीड गन पकड़ लेगी वाहनों की गति

आधुनिक तकनीक से लैस यह लेजर स्पीड गन 1000 मीटर की दूरी से ही वाहनों की गति पकड़ लेगी। अभी तक जो लेजर लेजर स्पीड गन थी, वह केवल 100 मीटर तक वाहन की गति को पकड़ पाती थी और रात में यह काम ही नहीं कर पाती थी। जिससे हाईवे पर अनियंत्रित स्पीड में गाड़ी भगाने वालों की लाटरी लग जाती थी लेकिन अब अगर आपने निर्धारित स्पीड को पार किया तो बच नहीं पाएंगे।

हो जाइए खबरदार

और यह मत सोचिए अगर वाहन ज्यादा है तो आप पकड़े नहीं जाएंगे यह गन साढ़े तीन सौ से अधिक वाहनों की गति 1 घंटे में ही चेक कर लेती है और इसके बाद हो जाएगा चालान क्योंकि चिप युक्त यह गन गति का मानक तोड़ने वाले वाहन की नंबर प्लेट युक्त फोटो का प्रिंटआउट भी निकाल दे देगी, तो हो जाइए खबरदार। गति पर काबू रखें सुरक्षित चलें और व्यवस्था में सहयोग दें।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: चीन व ईरान ने बंद किया भारतीय काली चाय का आयात

Shreya

Shreya

Next Story