×

न्यूज ट्रैक की खबर का असर: जिला प्रशासन ने चालू करवाये बन्द पड़े कम्युनिटी किचन

न्यूज ट्रैक ने बुधवार को खबर प्रकाशित कर भोजन के नाम पर की जा रही लूट का खुलासा किया था। खबर प्रकाशित किये जाने के बाद प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद गुरूवार को बस स्टेशन तथा मालीपुर मार्ग पर बन्द पड़े कम्युनिटी किचेन को पुनः चालू कर दिया गया।

SK Gautam
Published on: 7 May 2020 12:41 PM GMT
न्यूज ट्रैक की खबर का असर: जिला प्रशासन ने चालू करवाये बन्द पड़े कम्युनिटी किचन
X

अम्बेडकरनगर: आखिरकार खबर का असर हुआ और भुगतान न किये जाने के कारण बन्द हो चुके दो कम्युनिटी किचन को गुरूवार को पुनः शुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि न्यूज ट्रैक ने बुधवार को खबर प्रकाशित कर भोजन के नाम पर की जा रही लूट का खुलासा किया था। खबर प्रकाशित किये जाने के बाद प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद गुरूवार को बस स्टेशन तथा मालीपुर मार्ग पर बन्द पड़े कम्युनिटी किचेन को पुनः चालू कर दिया गया।

धनाभाव के कारण संचालक ने बन्द कर दी थी आपूर्ति

यह कम्युनिटी किचन जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित किये जा रहे 15 कम्युनिटी किचन में शामिल थे। लगभग पांच दिन से बन्द जिला मुख्यालय के दोनों कम्युनिटी किचन विभागीय फाइलों में लगातार संचालित थे। बताया जाता है कि इन दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में गरीब भोजन करते थे। धनाभाव के कारण में कम्युनिटी किचन के संचालक ने इन दोनों स्थानों पर आपूर्ति रोक दी थी। उप जिलाधिकारी अकबरपुर मोइनुल इस्लाम ने बताया कि सभी कम्युनिटी किचन पूर्ववत संचालित किये जा रहे हैं।

ये भी देखें: बहुत खतरनाक है ये जून, रोकना होगा बहुत ही मुश्किल

बस स्टेशन व मालीपुर मार्ग पर बन्द हो गया था कम्युनिटी किचन

अब देखना यह है कि पांच दिन तक बन्द पड़े इन दोनों कम्युनिटी किचन के सम्बन्ध में जिला पूर्ति विभाग शासन को क्या रिपोर्ट करता है। जाहिर है विभाग बिना किसी कारण के कम्युनिटी किचन को बन्द नही दिखा सकेगा। ऐसे में यदि इसका संचालन दिखाया जाता है तो निश्चित रूप से भोजन के नाम पर लाखों का घोटाला होगा।

ये भी देखें: दादागिरी: तमंचे के बल पर लेना चाहते थे पेट्रोल, गार्ड ने कर दिया फायर तो हुआ ये

फिलहाल जिला मुख्यालय के इन दोनों कम्युनिटी किचन के पुनः संचालित कर दिये जाने से गरीब जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं अब आधार कार्ड दिखाने के बाद ही भोजन उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही भोजन लेकर जाने की व्यवस्था बन्द कर दी गई है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story