×

सीडीओ के निरीक्षण में खुली धान क्रय केन्द्रों पर मनमानी की पोल, मचा हड़कंप

मौके पर उपस्थित वीडीओ टाण्डा ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा किये गये निरीक्षण में भी क्रय केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित मिले थे। उक्त केन्द्र पर धान की खरीद अत्यन्त न्यून पाई गई।

Newstrack
Published on: 11 Nov 2020 12:00 PM GMT
सीडीओ के निरीक्षण में खुली धान क्रय केन्द्रों पर मनमानी की पोल, मचा हड़कंप
X
सीडीओ के निरीक्षण में खुली धान क्रय केन्द्रों पर मनमानी की पोल, मचा हड़कंप (Photo by social media)

अम्बेडकरनगर: मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ने मंगलवार को जिले के चार धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में धान क्रय केन्द्रों पर बरती जा रही लापरवाही तथा क्रय केन्द्र प्रभारियों की मनमानी सामने आ गई। सीडीओ ने विपणन साधन सहकारी समिति लिमिटेड पूरा चैबे त्रिमुहानी का निरीक्षण किया जहां पर केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाये गये। अभी तक केवल दो किसानों से कुल 98.40 क्विंटल धान की खरीददारी ही की गई थी लेकिन कृषकों को भुगतान अभी तक नही किया गया है। मंगलवार को कोई भी खरीददारी नही की गई थी तथा अभिलेख अपूर्ण पाये गये।

ये भी पढ़ें:मुसलमानों की गलती: इसलिए हम चुनाव हार गए, सपा का आया बड़ा बयान

पूर्व में उनके द्वारा किये गये निरीक्षण में भी क्रय केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित मिले थे

मौके पर उपस्थित वीडीओ टाण्डा ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा किये गये निरीक्षण में भी क्रय केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित मिले थे। उक्त केन्द्र पर धान की खरीद अत्यन्त न्यून पाई गई। इसके बाद सीडीओ ने कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड मुण्डेरा का निरीक्षण किया। यहां पर भी क्रय केन्द्र प्रभारी गंगाराम गुप्ता गायब मिले। केन्द्र पर गंगाराम के भतीजे उपस्थित थे। पूर्व में वीडीओ के निरीक्षण में भी प्रभारी गायब पाये गये थे तथा उनके भतीजे ही केन्द्र पर मिले थे। यहां पर अभी तक केवल चार किसानों से 302 क्विंटल धान ही खरीदा गया है।

उनके 70 क्विंटल धान की तौल हुई है लेकिन भुगतान नही हुआ है

उपस्थित किसान विनय कुमार द्वारा बताया गया कि उनके 70 क्विंटल धान की तौल हुई है लेकिन भुगतान नही हुआ है। रजिस्टर में 55.60 क्विंटल सामान्य धान तथा 38 क्विंटल हाईब्रिड धान का अंकन दर्शाया गया था। वहां मौजूद कृषक फूलचन्द द्वारा बताया गया कि उनका 65.60 क्विंटल सामान्य धान तथा 24 क्विंटल हाईब्रिड धान खरीदा गया है परन्तु अभी धान उनके घर पर ही रखा गया है। इससे यह स्पष्ट नही हो पा रहा था कि खरीद किस प्रकार से की गई है कि धान कृषक के घर पर ही रखा गया है।

सीडीओ ने क्रय केन्द्र बसखारी (अशरफपुर किछौछा) का भी निरीक्षण किया

सीडीओ ने क्रय केन्द्र बसखारी (अशरफपुर किछौछा) का भी निरीक्षण किया। यहां पर भी क्रय केन्द्र प्रभारी विजय बहादुर सिंह अनुपस्थित रहे। वहां मौजूद कृषक मृत्युंजय द्विवेदी ने बताया कि धान खरीददारी में हीला हवाली बरती जा रही है तथा जो धान लाया जा रहा है उसे काला बताकर वापस कर दिया जाता है। इस केन्द्र पर अब तक चार कृषकों से 477 क्विंटल धान क्रय किया गया है। निरीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई कि केन्द्र प्रभारी द्वारा बिचैलियों को प्रश्रय दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, मिली ये सुविधा

साधन सहकारी समिति बसखारी 1. क्रय केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद उपस्थित पाये गये । अब तक कुल 283 क्विंटल धान क्रय किया गया है। किसान हरिराम, रामदीन सिंह व रामदास ने बताया कि वे संतुष्ट हैं।इस केन्द्र पर कोई भी रजिस्टर नही बनाया गया है जिसमें धान खरीद का विवरण दर्ज हो। सीडीओ ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर विपणन सहकारी समिति लिमिटेड पूरा चैबे त्रिमुहानी एवं कृषि ऋण सहकारी लिमिटेड मुण्डेरा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

रिपोर्ट- मनीष मिश्रा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story