×

मेरठ में 6 मार्च को किसान महापंचायत, कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि आगामी 6 मार्च को कांग्रेस महासचिव बहन प्रियंका तीनो काले कानूनों के खिलाफ सिंह गर्जना मेरठ जनपद में करेगी। कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर तीनो कानून की वापसी के लिये मजबूती से खड़ी है।

Chitra Singh
Published on: 27 Feb 2021 1:16 PM GMT
मेरठ में 6 मार्च को किसान महापंचायत, कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी
X
मेरठ में 6 मार्च को किसान महापंचायत, कृषि कानूनों के खिलाफ हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 6 मार्च को मेरठ जनपद में जय जवान-जय किसान "किसान महापंचायत" में काले किसान विरोधी बिलों के विरोध में हुंकार भरेंगी। यह जानकारी स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने आज दी। किसान पंचायत को सफल बनाने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक साईं उद्यान रोहटा रोड़ पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

कांग्रेस कमेटी की बैठक

बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव बदरउद्दीन कुरैशी एवं सचिव डा. शोएब मुख्य अथिति के रूप में उपस्थिति थे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों , एवं न्याय पंचायतों के अध्यक्षों ने बैठक में अपने अपने सुझाव दिये है। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि मोदी ने देश के किसानों को बर्बाद करने के लिये तीनो कानूनों को वापस लेना होंगे।

congress

ये भी पढ़ें... महिलाएं होगी सशक्त, औरैया में आयोजित हुआ मिशन शक्ति, SP ने सुनी समस्या

किसान महापंचायत

उन्होंने कहा कि आगामी 6 मार्च को कांग्रेस महासचिव बहन प्रियंका तीनो काले कानूनों के खिलाफ सिंह गर्जना मेरठ जनपद में करेगी। कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर तीनो कानून की वापसी के लिये मजबूती से खड़ी है। प्रदेश सचिव डॉ सुयेब ने कहा कि मेरठ में बहन प्रियंका महापंचायत की ऐतिहासिक होगी। अवनीश काजला ने कहा जिला कांग्रेस कमेटी किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए आज से ही जुट जाए गांव गांव जाकर किसानों को महापंचायत मै बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लेकर लाय।आज प्रियंका गांधी जी द्वारा भेजे गए कैलेंडर वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

बैठक में मोनिंदर सूद, नसीम कुरैशी,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, महेन्द्र शर्मा,कोषाध्यक्ष संजय गोयल,एन0 एस0 यू0 आई0 के प्रदेशाध्यक्ष रोहित राणा,सलीम खान,नवनीत नागर,राकेश कुशवाहा,मनोज चौहान आदि स्थानीय कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

रिपोर्ट- सुशील कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story